🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:25:03 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चक्कर
cakkara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चक्कर संज्ञा पुं॰ [सं॰ चक्र]
१. पहिए के आकार की कोई (विशेषतः घूमनेवाली) बड़ी गोल वस्तु । मंडलाकार पटल । जाक । जैसे—उस मशीन में एक बड़ा चक्कर है जो बराबर घूमता रहता है ।
२. गोल या मंडलाकार घेरा । वृत्ताकार परिधि । मंडल ।
२. मंडलाकार मार्ग । गोल सड़क या रास्ता । घुमाव का रास्ता । जैसे,—उस बगीचे में जो चक्कर है, उसके किनारे किनारे बड़ी सुंदर घास लगी है ।
४. मंडलाकार गति । चक्राकार या उसके समान गति अथवा चाल परिक्रमण । फेरा ।
५. पहिए के ऐसा भ्रमण । अक्ष पर घुमना । मुहा॰—चक्कर काटना=वृत्ताकार परिधि में घूमना । परिक्रमा करना । मँडराना । चक्कर खाना=(१) पहिए की तरह घूमना । अक्ष पर घूमना । (२) घुमाव फिराव के साथ जाना । सीधे न जाकर टेड़े मेढ़े जाना । जैसे,—(क) उतना चक्कर कौन खाय, इसी बगीचे से निकल चलो । (ख) यह रास्ता बहुत चक्कर खाकर गया है । (३) भटकना । भ्रांत होना । हैरान होना । जैसे,—घंटों से चक्कर खा रहै हैं, यह सवाल नहीं आता है । चक्कर देना=(१) मंडल बाँधकर घूमना । परिक्रम करना । मँडराना । (२) दे॰ 'चक्कर खाना २' । चक्कर पड़ना=जाने के लिये सीधा न पड़ना । घुमाव या फेर पड़ना । जैसे,—उधर से क्यों जाते हो, बड़ा चक्कर पड़ेगा । चक्कर बाँधना=मंडलाकार मार्ग बनाना । वृत्त बनाते हुए घूमना । चक्कर मारना=(१) पहिए की तरह अक्ष पर घूमना । (२) वृत्ताकार परिधि में घूमना । परिक्रमा करना । (३) चारों ओर घूमना । इधर उधर फिरना । जैसे,—दिन भर तो चक्कर मारते ही रहते हो, थोड़ा बैठ जाओ । चक्कर में आना=चकित होनाय़ । भ्रांत होना । हैरान होना । दंग रह जाना । जैसे,—सब लोग उनकी अदभुत वीरता देख चक्कर में आ गए । चक्कर में डालना=(१) चकित करना । हैरान करना । (२) कठिनता या असमंजस में डालना । फेर में डालना । ऐसी स्थिति में करना जिससे यह न सुझ पड़े कि क्या करना चाहिए । हैरान करना । चक्कर में पड़ना=(१) असमंजस में पड़ना । दुबधा में पड़ना । कठिन स्थिति में पड़ना । (२) हैरान होना । माथा खपाना । चक्कर लगाना=(१) परिक्रमा करना । मँडराना । (२) चारों ओर घुमना । इधर उधर फिरना । फेरा लगाना । आना जाना । घुमना फिरना । जैसे,—(क) हम बड़ी दुर का चक्कर लगाकर आ रहे हैं । (ख) तुम इनके यहाँ नित्य एक चक्कर लगा जाया करो ।
६. घुमाव । पेंच । जटिलता । दुरुहता । फेर फार । जैसे,—यह बड़े चक्कर का सवाल है । मुहा॰—किसी के चक्कर में आना या पड़ना=किसी के धोखे में आना या पड़ना । भुलावे में आना ।
७. सिर घुमना । घुमरी । घुमटा । बेहोशी । मुर्च्छा । क्रि॰ प्र॰—आना ।
८. पानी का भँवर । जंजाल ।
९. चक्र नामक अस्त्र । मुहा॰—चक्कर पड़ना=वज्रपात होना । विपत्ति आना । (स्त्रियाँ) ।
१०. कुश्ती का एक पेंच जिसमें अपने दोनों हाथ पेट में घुसे हुए विपक्षी के दोनों मोढों पर रखकर उसकी पीठ अपन े सामने कर लेते हैं और फिर टाँग मारकर उसे चित्त कर देते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चक्कर" आता है (42)
फेर चक्कर । घुमाव । घूमने की क्रिया दशा या भावविभ्रम भ्रमण । चक्कर । फेरासंभ्रम घूमना । चक्कर । फेरापरिमंडल चक्कर । घेरा । दायरा । परिधिपरिवर्त फिराव । फेरा । घुमाव । चक्कर । विवर्तनपरिवर्तन घुमाव । फेरा । चक्कर । आवर्तनविभ्रांति फेरा । चक्करवप्रक वृत्त की परिधि । गोलाई का घेरा । चक्करआघूर्णन चक्कर । घुमावघूम घूमने का भाव । घुमाव । फेर । चक्करदौर चक्कर । भ्रमण । फेरापेच घुमाव । फिराव । लपेट । फेर । चक्करफेट फेंटने की क्रिया या भाव । लपेट । चक्करगहगच फेर । चक्कर । घंघोच । प्रपंचतौरि पु † संज्ञा स्त्री॰ धुमेर । घुमरी । चक्करदौरा चारो ओर घूमने की क्रिया । चक्कर । भ्रमण । क्रि॰ प्र॰—करनाफेरा किसी स्थान या वस्तु के चारों ओर गमन । परिक्रमण । चक्कर । जैसे,—वह ताल …अबर्त † संज्ञा पुं॰ पानी का भँवर । चक्करघुमेर पु संज्ञा पुं॰ फेर । चक्कर । बेसुधीचकफेर चक्कर । फेरीचकरवा चक्कर । फेर । कठिनस्थिति । ऐसी अवस्था जिसमें यह न सूझे कि क्या करना चा…टटीबा घिरनी । चक्करपहिया गाड़ी, इंजन अथवा अन्य किसी कल में लगा हुआ लकड़ी या लोहे का वह चक्कर जो…गर्दिश घुमाव । चक्कर । क्रि॰ प्र॰—करनागिन्नी घुमाने या चक्कर खिलाने की क्रिया । चक्कर । मुहा॰— गिन्नी खाना = चक्कर …जलघुमर पानी का भँवर । जलावर्त । चक्करभुलावा छल । धोखा । चक्कर । जैसे,—इस तरह भुलावा देने से काम नहीं चलेगा । क्रि॰…परिक्रमा चारो ओर घूमना । फेरी । चक्कर । प्रदक्षिणा । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । व…अंतर्वेगी ज्वर संज्ञा पुं॰ एक प्रकार का ज्वर जिसमें भीतर दाह, प्यास, चक्कर, सिर …मंडल चक्र के आकार का घेरा । किसी एक बिंदु से समान अंतर पर चारों ओर घूमी हुई…भ्रमण घूमना फिरना । विचरणसंवर्त जुटना । भिड़ना । (शत्रु से)परिवृत्ति ढकने, घेरने या छिपानेवाली वस्तु । वेष्टनगश्त फ़ा॰चर्ख चक्रफेरी दे॰ 'फेरा'उलझाव अटकाव । फँसावउलटाव पलटाव । फेरघिरनी गराड़ी । चरखीघुमाव घूमने या घुमाने का भावमलिया मिट्टी के एक वर्तन का नाम जिसका मुँह तंग होता है । इसमें घी, दुध, दही …राउंड गोल । वर्तुल । चक्राकार
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें