🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:39 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चोट
coṭa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चोट संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चुट (= काटना)]
१. एक वस्तु पर किसी दूसरी वस्तु का वेग के साथ पतन या टक्कर । आघात । प्रहार । मार । जैसे,— लाठी की चोट, हथौडे की चोट । उ॰— पत्थर की चोट से यह शीशा फूटा है । — (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰ — देना ।— पडना ।— पहुँचाना ।— मारना ।— लगना ।— लगाना ।— सहना । मुहा॰— चोट खाना = आघात ऊपर लेना । प्रहार सहना ।
२. आघात या प्रहार का प्रभाव । घाव । जख्म । जैसे, — (क) चोट पर पट्टी बाँध दो । (ख) उसे सिर में बडी चोट आई । यौ॰— चोट चपेट = घाव । जख्म । क्रि॰ प्र॰— आन ।— पहुँचना ।—लगना । मुहा॰—चोट उभरना = चोट में फिर से पीडा होना । चोट खाए हुए स्थान का फिर से दर्द करना ।
३. किसी को मारने के लिये हथियार आदि चलाने की क्रिया । वार । आक्रमण । क्रि॰ प्र.— करना ।— सहना । मुहा.— चोट खाली जाना = वार का निशाने पर न बैठना । आक्रमण व्यर्थ होना । चोट बचाना = चोट न लगने देना ।
४. किसी हिंसक पशु का आक्रमण । किसी जानवर का काटने या खाने के लिये झपटना । जैसे, —यह जानवर आदमियों पर बहुत कम चोट करता है । क्रि॰ प्र॰ — करना ।
५. हृदय पर का आघात । मानसिक व्यथा । मर्मभेदी दु:ख । शोक । संताप । जैसे, — इस दुर्घटना से उन्हें बडी चोट पहुँची ।
६. किसी के अनिष्ट के लिये चली हुई चाल । एक़ दूसरे को परास्त करने की युक्ति । एक दूसरे की हानि के लिये दाँव पेंच । चकाचकी ।जैसे, — आजकल दोनों में खूब चोटें चल रही हैं । क्रि॰ प्र॰— चलना ।
७. व्यंग्यपूर्ण विवाद । आवाजा । बौछार । ताना । जैसे,— इन दोनों कवियों में खूब चोटें चलती हैं ।
८. विश्वासघात । धोखा । दगा । जैसे,— यह आदमी ठीक वक्त पर चोट कर जाता है ।
९. बार । दफा । मरतबा । उ॰— (क) आओ एक चोट हमारी तुम्हारी हो जाय । (ख) कल यह बूलबूल कईचोट लडा । विशेष— इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग प्राय: ऐसे ही कार्यों के लिये होता है जिसमें विरोध की भावना होती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चोट" आता है (36)
घात प्रहार । चोट । मार । धक्का । जरबअवघात चोट । ताड़न । घन । प्रहारविघात आघात । प्रहार । चोटप्रहार आघात । वार । चोट । मारआहति चोट । मारउपहति प्रहार । आघात । चोटटिल्ला धक्का । टोकर । चोट ।—(बाजारू) । यौ॰—टिल्लेनवीसीछेव काटने, छीलने आदि के लिये किया हुआ आघात । वार । चोटजरब आघात । चोट । यौ॰—जरब खफीफ=हलकी चोट । जरब शदीद=भारी चोट । मुहा॰—जरब देन…ठका पु † संज्ञा स्त्री॰ धक्का । चोट । आघातठेस आघात । चोट । धक्का । ठोकरहिंच झटका । आघात । चोट । (लश्करी)ठकोरा टंकोर । आघात । चोटचरक्का पु संज्ञा पुं॰ घाव । चोटमजर्रत हानि । नुकसान । चोटधमक भारी वस्तु के गिरने का शब्द । भार डालते हुए जमीन पर पड़ने की ध्वनि । आ…मसन एक प्रकार का टकुआ जिसकी सहायता से ऊन के कई तागे एक साथ मिलाकर बटे जाते…हति वध । विनाश । हत्याआघात घक्का । ठोकरहेति वज्र । भालाक्षति हानि । नुकसानसंघात जमाव । समूह । समष्टिसंघट्ट रचना । बनावट । गठनहिंसित जिसकी हिंसा की गई हो । जिसे मार डाला गया होविहति वधबेह पु † ^१ संज्ञा पुं॰जद † ^१ क्रि॰ वि॰ जब । जब कभीघनक पु संज्ञा स्त्री॰घाउ † संज्ञा पुं॰घान उतनी वस्तु जितनी एक बार डालकर कोल्हू में पेरी जाय । जैसे,—पहले घान का …जरर हानि । नुकसान । क्षतिआसेब भूत प्रेत की बाधा । क्रि॰ प्र॰—उतरना । —उतरना । —लगना । — होनाछेवा † संज्ञा पुं॰धंका पु संज्ञा पुं॰झप्पर † संज्ञा पुं॰निहाथ पु संज्ञा पुं॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें