🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:53:41 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

झरना
jharanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
झरना १पु क्रि॰ अ॰ [सं॰ क्षरण]
१. झड़ना ।
२. किसी ऊँचे स्थान से जल की धारा का गिरना । ऊँची जगह से सोते का गिरना । जैसे,—पहाड़ों में झरने झर रहे थे । उ॰—नंद नँदन के बिछुरे अखियाँ उपमा जोग नहीं । झरना लों ये झरत रैन दिन उपमा सकल नहीं । सूरदास आसा मिलिबे की अब घट साँस रही ।—सूर (शब्द॰) ।
३. वीर्य का पतन होना । वीर्य स्खलित होना ।—(बाजारू) ।
४. बजाना । झड़ना । जैसे, नौबत झरना । विशेष—(१) दे॰ झड़ना । विशेष—(२) इन अर्थों में इस शब्द का प्रयोग उस पदार्थ के लिये भी होता है जिसमें से कोई चीज झरती है ।
झरना २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ झर] ऊँचे स्थान से गिरनेवाला जलप्रवाह । पानी का वह स्रोत जो ऊपर से गिरता हो । सोता । चश्मा । जैसे, उस पहाड़ पर कई झरने हैं ।
झरना ३ [सं॰ क्षरण] [स्त्री अल्पा॰ झरनी]
१. लोहे या पीतल आदि की बनी हुई एक प्रकार की छलनी जिसमें लंबे लंबे छेद होते हैं और जिसमें रखकर समुचा अनाज छाना जाता है ।
२. लंबी डाँड़ी की वह करछी या चम्मच जिसका अगला भाग छोटे तवे का सा होता है और जिसमें बहुत से छोटे छोटे छेद होता हैं । पौना । विशेष—इससे खुले घी या तेल आदि में तली जानेवाली चीजों को उलटते पलटते, बाहर निकालते अथवा इसी प्रकार का कोई औक कांम लेते हैं । झरने पर जो चीज ले ली जाती है उसपर का फालतू घी या तेल उसके छेदों से नीचे गिर जाता है और तब वह चीज निकाल ली जाती है ।
२. पशुओं के खाने की एक प्रकार की घास जो कई वर्षों तक रखी जा सकती है ।
झरना ४ वि॰ [वि॰ स्त्री॰ झरनी]
१. झरनेवाला । जो झरता हो । जिसमें से कोई पदार्थ झरता हो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "झरना" आता है (37)
सरि झरना । निर्झर । झालर (को॰)स्राव (खून, मवाद आदि का) बहना । झरना । क्षरणनिर्झर किसी ऊँचे स्थान या पर्वत से निकला हुआ पानी का झरना । सोता । चश्मा । झर…निर्दर झरनापरिस्यंद झरना । क्षरण । जैसे, हाथी के मस्तक से मद का परिस्पंदप्रस्राव क्षरण । झरना । बहनाच्यवन चूना । झरना । टपकनाचंद्रमा नभ में हँसना था बाज रही थी वीणा अश्रांत ।— झरना, पृ॰ ७१प्रक्षरण झरना । बहनाप्रच्यवन क्षरण । झरना । बहना या रसनाछरना चूना । बहना । टपकना । झरनानीझर पु संज्ञा पुं॰ निर्झर । झरना । सोतासेझा प्रवाह । झरना । दे॰ 'सेजा' ^३सोता जल की बराबर बहनेवाली या निकलनेवाली छोटी धारा । झरना । चश्मा । जैसे—पहा…झिरना बहकना । गिरना । प्रवाहित होना । 'झरना'मुशरब वह स्थान जहाँ पानी पीया जाय । झरनामूलस्रोत झरना, नदी आदि की मूख्य धारा या उदगम स्थानझर पानी गिराने का स्थान । निर्झरवाहस अजगरस्रव बहना । बहाव । प्रवाहपातुक पतनशील । गिरनेवालाप्रपात पहाड़ या चट्टान का ऐसा किनारा जिसके नीचे कोई रोक न हो । खड़ा किनारा जह…स्रुवा लकड़ी की बनी हुई एक प्रकार की छोटी करछी जिससे हवनादि में घी की आहुति द…विश्राव बहुत अधिक प्रसिद्धि । शोहरतप्रस्रवण जल आदि (द्रव पदार्थों) का टपक टपककर या गिर गिरकर बहनाउत्स स्त्रोतस्रू लकड़ी की बनी हुई एक प्रकार की छोटी करछी जिससे हवनादि में घी की आहुति द…जलांचल पानी की नहर । पानी का सोतासरी सज्ञा स्त्री॰वारिप्रवाह जल का प्रवाह या धाराविस्रवण बहनापजर † संज्ञा पुं॰झारा पतली छवी हुई भांयसेजा एक प्रकार का पेड़ जो आसाम और बंगाल में होता है और जिस्पर टसर के कीड़े …खिरना पु क्रि॰ अ॰संस्त्रवण बहना । प्रवाहित होनासंस्त्रावण बहाना । प्रवाहित करना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें