🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:04:36 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धान
dhāna
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धान १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धान्य] तृण जाति का एक पौधा जिसके बीज की गिनती अच्छे अन्नों में है । शालि । व्रीहि । विशेष— भारतवर्ष तथा आस्ट्रेलिया के कुछ भागों में यह जंगली होता है । इसकी बहुत अधिक खेती भारत, चीन, बरमा, मलाया, अमेरिका (संयुक्त राज्य और ब्रेजिल) तथा थोड़ी बहुत इटली और स्पेन आदि युरोप के दक्षिणी भागों में होती है । इसके लिये तर जमीन और गरमी चाहिए । यह संसार के उन्हों गरम भागों में होता है जहाँ वर्षा अच्छी होती है या सिंचाई के लिये खूब पानी मिलता है । धान की खेती बहुत प्राचीन काल से होती आ रही है इसी से उसके अनंत भेद हो गए है । ऋग्वेद में धाना और धान्य शब्द आए हैं । धाना शब्द का अर्थ सायण ने कुटा हुआ जौ किया है, पर 'धान्य' का अर्थ दुसरा नहीं किया है । इसके अतिरिक्त अथर्ववेद, शांखायन ब्राह्मण, शतपथ ब्राह्मण, कात्यायन श्रोतसूत्र इत्यादि में धान्य शब्द का प्रयोग मिलता है । पर काहीं धान्य शब्द अन्न- मात्र के अर्थ में भी हैं । तैत्तिरीय संहिता, वाजसनेय संहिता आदि में व्रीहि शब्द बार बार आया है । कृष्णयजुर्वेद में शुक्ल और कृष्ण व्रीहि का उल्लेख है । फारसी में भी 'विरंज' शब्द चावल के लिये वर्तमान है जो निश्चय हो व्रीहि से संबंध रखता है । उससे स्पष्ट है कि प्राचीन आर्यों को धान का पता उस समय भी था जब उनका विस्तार मध्य एशिया तक था । ईसा से २८०० वर्ष पूर्व शिवनंग राजा के समय में चीन में एक त्यौहार मनाया जाता था जिसमें ५ प्रकार के अन्नों की बुआई आरंभ होती थी । उन पाँच अन्नों में धान का नाम भी है । चीन में धान जंगली भी पाए जाते है और धान की खेती भी बहुत दिनों से होती आ रही है ।
धान पु २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ धन्या] दे॰ स्त्री । उ॰— दुख भीनी पंजर हुई । धान नू भावई तिज्या सरि न्हाण ।—वी॰ रासी, पृ॰ ६७ ।
धान पु ३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰] दे॰ ध्यान । उ॰— धान न भावे नींद न आवे, बिरह सतावे कोय ।—संतवाणी॰, पृ॰ ७१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
धान mfn. containing, holding (cf. उद-)
धान n. receptacle, case, seat (cf. अग्नि-, क्षुर-, रज्जु- &c.; ˚नम् अक्तोस् prob. = womb or bosom of the night, RV. iii, 7, 6)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (514,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
धानं, --नी [धा-भावे ल्युट्] 1 A receptacle, seat; as in मसीधानी, राजधानी, यमधानी. --2 Nourishing, nourishment. --नी 1 The site of a habitation. --2 Coriander.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0595-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
धान न० धा--भावे ल्युट् । १ धारणे २ पोषणे च आधारे ल्युट् । ३ धारणाधारे स्त्रियां ङीप् राजधानी मत्स्यधानी
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3877,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धान" आता है (15)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें