🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:26:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पीपल
pīpala
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पीपल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पिप्पल] बरगद की जाति का एक /?/सिद्ध वृक्ष जो भारत में प्रायः सभी स्थानों पर अधिकता से पाया जाता है । विशेष—यह वृक्ष ऊँचाई में बरगद के समान ही होता है, पर इसमें उसकी तरह जटाएँ नहीं फूटतीं । पत्ते इसके गोल होते हैं और आगे की और लंबी गावदुम नोक होती है । इसकी छाल सफेद और चिकनी होती है । लकड़ी पोली और कमजोर होती है और जलाने के सिवा और किसी काम की नहीं होती । इसका गोदा (फल) बरगद के गोदे की अपेक्षा छोटा और चिपटा तथा पकने पर यथेष्ट मीठा होता है । गोते लगने का समय बैसाख जेठ है । इसकी डालियों पर लाख के कीड़े पैदा होते हैं और पाले जाते हैं । बस यही इसका विशेष उपयोग है । गोदे बच्चे खाते हैं और पत्ते बकरियों और ऊँटों, हाथियों को खिलाए जाते हैं । छाल के रेशों से ब्रह्मा (बर्मा) वाले एक प्रकार का हरा कागज बनाते हैं । पुराणानुसार पीपल अत्यंत पवित्र और पूजनीय है । इसके रोपण करने का अक्षय पुण्य लिखा है । पद्यपुराण के अनुसार पार्वती के शाप से जिस प्रकार शिव को बरगद और ब्रह्मा को पाकड़ के रूप में अवतार लेना पड़ा उसी प्रकार विष्णु को पीपल का रूप ग्रहण करना पड़ा । भगवदगीता में भी श्रीकृष्ण ने कहा है कि वृक्षों में मुझे पीपल जानो । हिंदू लोग बड़ी श्रद्धा से इसकी पूजा और प्रदक्षिणा करते हैं और इसकी लकड़ी काटना या जलाना पाप समझते हैं । दो तीन विशेष संस्कारों में, जैसे, मकान की नींव रखना, उपनयन आदि में इसकी लकड़ी काम में लाई जाती है । बौदध लोग भी पीपल को परम पवित्र मानते हैं, क्योंकि बुदध को संबोधि की प्राप्ति पीपल के पेड़ के नीचे ही हुई थी । वह वृक्ष बोधिद्रुम के नाम से प्रसिदध है । वैद्यक के अनुसार इसके पके फल शीतल, अतिशय हृद्य तथा रक्तपित्त, विष, दाह, छर्दि, शोष, अरुचि और योनिदोष के नाशक हैं । छाल संकोचक है । मुलायम छाल और नए निकले हुए पत्ते पुराने प्रमेह की उत्तम औषध है । फल का चूर्ण सेवन करने से क्षुधावृदि्ध और कोष्ठशुदि्ध होती है । फलों के भीतर के बीज शीतल और धातु परिवदर्धक माने जाते हैं । पर्या॰—बोधिद्रुम । चलदल । पिप्पल । कुंजराशन । अच्युता- वास । चलपत्र । पवित्रक । शुभद । याज्ञिक । गजभक्षण । श्रीमान् । क्षीरद्रुम । विप्र । मांगल्य । श्यामलय । गुह्यपुण्य । सेव्य । सत्य । शुचिद्रुम । धनुवृक्ष ।
पीपल २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पिप्पली] एक लता जिसकी कलियाँ प्रसिद्ध ओषधि हैं । विशेष—इसेक पत्ते पान के समान होते हैं । कलियाँ तीन चार अंगुल लंबी शहतूत के आकर की होती हैं और उनका पृष्ठभा ग भी वैसा ही दानेदार होता है । इसका रंग मटमैला और स्वाद तीखा होता है । छोटी कलियों को छोटी पीपल और बड़ी तथा किंचित् मोटी कलियों को बड़ी पीपल कहते हैं । ओषधि के लिये अधिकतर छोटी ही काम में लाई जाती है । वैद्यक के अनुसार पीपल (फली) किंचित् उष्ण, चरपरी, स्निग्ध, पाक में स्वादिष्ट, वीर्यवर्धक, दीपन, रसायन हलकी, रेचक तथा कफ, वात, श्वास, कास, उदररोग, ज्वर, कुष्ठ, प्रमेह, गुल्म, क्षयरोग, बवासीर, प्लीहा, शूल और आमवात को दूर करनेवाली मानी जाती है । पर्या॰—पिप्पली । मागधी । कृष्णा । चपला । चंचला । उपकुल्ला । कोल्या । वैदेही । तिक्ततंडुला । उष्णा । शौंडी । कोला । कटी । एरंडा । मगधा । कृकला । कटुबीजा । कारंगी । दंतकफा । मगधोदभवा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पीपल" आता है (60)
नंदकि पीपलरोहिण पीपलश्यामल पीपल । अश्वत्थ वृक्षअश्वत्थ पीपलगजाशन पीपलपंचकोल पीपल, पिपरामूल, चव्य, चित्रकमूल ओर सींठ । वैद्यक में इन्हें पावन, रुचि…वातरंग चलदल वृक्ष । पीपलकेशवालय वासुदेव पृक्ष । पीपलक्षयतरु स्थाली का वृक्ष । बेलिया । पीपलगजभक्षक पीपलपिप्पली पीपलकुंजराशन अश्वत्थ । पीपलपंचवल्कल वट, गूलर, पीपल, पाकर और बेत या सिरिस की छालमहाद्रुम अश्वत्थ । पीपलशुचिद्रुम पीपल । अश्वत्थ वृक्षश्रीवृक्ष अश्वत्थ वृक्ष । पीपलगुह्यपुष्प पीपलतिक्ततंडुला पिप्पली । पीपलतीक्ष्णतंडुला पिप्पली । पीपलकणा पीपल । पिप्पलीचैत्यक अश्वत्थ । पीपलमागधिका पिप्पली । पीपलचैत्यतरु अश्वत्थ । पीपलनवांग सोंठ, पीपल, मिर्च, हड़, बहेडा़, आँवला, चाव, चीता और बायविडंग ये नौ पदा…हरिवास अश्वत्थ । पीपलचैत्यद्रुम अश्वत्थ । पीपलबरगद बड़ का पेड़ । पीपल, गूलर आदि की जाति का एक प्रसिद्ध बड़ा वृक्ष जो प्रा…अवाकशाख पीपलराजवारूणी एक प्रकार का मद्य । विशेष—अर्कप्रकाश के अनुसार यह सोंठ, पीपल, पिपलामूल…स्वादुबीज पीपल । अश्वत्थ वृक्षकटु छह रसों में एक जिसका अनुभव जीभ से होता है । चरपरा । कडुआ । विशेष—इंद्र…शौंडी प्राचीन काल की शौडिक नामक जातिवेसवार पीसा हुआ जीरा, मिर्च लौंग आदि मसालायाज्ञिक यज्ञ करने या करानेवालाप्रियंगु कँगनी नाम का अन्नचला बिजली । दामिनीदेवभवन देवताओं का घर या स्थानहयमारण कनेररसेंद्र पारद । पाराश्रीमत् तिल पुष्पगर्दभांड पलखा । पाकड़ । पाखर । प्लक्षविधात्री विधान करनेवाली । रचनेवाली । बनानेवालीसीमाविवाद सीमा संबंधी विवाद । सरहद का झगड़ा । अठारह प्रकार प्रकार के व्यवहारों म…जटिला ब्रह्मचारिणीविल्व बेल वृक्ष । बेल का पेड़कृष्णा द्रौपदीमहाबला सहदेवी नाम की जड़ी । पीली सहदेइयाविश्वा दक्षणी एक कन्या जो धर्म को ब्याही थी और जिससे सत्य, क्रतु आदि दस पुत्र…पवित्रा तुलसीआनंदभैरव शिव का एक नाम (को॰)देवात्मा देवस्वरूपविजयभैरव वैद्यक में एक प्रकार का रस । विशेष—इसमें हड़ का छिलका, चीता, इलायची, त…शूलनाशिनी शूलरोग का नाश करनेवाली, हींगदशकुलवृक्ष तंत्र के अनुसार कुछ विशेष वृक्ष, जिनके नाम ये हैं—लिसोड़ा, करंज, बेल, …व्यक्तगंधा नीली अपराजितावैदही विदेहराज जनक की कन्या, सीतापाखंडी वेदविरुद्ध आचार करनेवाला । वेदाचार का खंडन या निंदा करनेवाला । विशेष—प…पाशुपतरस एक रसौषध । विशेष— रसेंद्रसारसंग्रह में इसके बनाने की विधि दी हुई है । …श्रृंगिका बहुत प्राचीन काल का एक प्रकार का बाजा जो मुँह से फूँककर बजाया जाता था …नारिकेलखंड एक औषध जो नारियल की गिरी से बनती है । विशेष—नारियल की गिरी को पीसकर घी…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें