🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:11:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बराबर
barābara
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बराबर १ वि॰ [फा॰ बर ?]
१. मान, मात्रा, संख्या, गुण, महत्व, मूल्य, आदि के विचार से समान् । किसी के मुकाबिले में उससे न कम न अधिक । तुल्य । एक सा । जैसे,—(क) चौड़ाई में दोनों कपड़े बराबर हैं । (ख) सिर के सब बाल बराबर कर दो । (ग) एक रुपया चार चवन्नियों के बराबर है । (घ) इसकै चार बराबर हिस्से कर दो ।
२. समान पद या मर्यादावाला । जैसे,—(क) यहाँ सब आदमी बराबर हैं । (ख) तुम्हारे बराबर झूठा ढूँढ़ने से न मिलेगा । मुहा॰—बराबर का = (१) बराबरी करनेवाला । समान । जैसे,—बराबर का लड़का है, उसे मार भी तो नहीं सकते । (२) सामने या बगल का । बराबर छूटना=/?/ हार जीत के निर्णय कै कुश्ती या बाजी समाप्त होना । बराबर से निकलना = समीप से समान भाव से आगे बढ़ना ।
३. जिसकी सतह उँची नीची न हो । जो खुरखुरा न हो । समतल । मुहा॰—बराबर करना = समाप्त कर वेना । अंत कर देना । न रहने देना । जैसे,—उन्होंने दो ही चार बरस में अपने बड़ों की सब कमाई बराबर कर दा ।
४. जैसा चाहिए वैसा । ठीक ।
बराबर २ क्रि॰ वि॰
१. लगातार । निरंतर । बिना रुके हुए । जैसे, बराबर आगे बढ़ते जाना ।
२. एक ही पंक्ति में । एक साथ । जैसे, सब सिपाही बराबर चलते हैं ।
३. साथ । (क्व॰) । जैसे,—हमारे बराबर रहना ।
४. सदा । हमेशा । जैसे,—आप तो बराबर यही कहा करते हैं । यौ॰—बराबर बराबर =(१) पास पास । साथ साथ । (२) आधा आधा । समान समान ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बराबर" आता है (30)
सम समान । तुल्य । बराबरसा समान । तुल्य । सदृश । बराबर । जैसे,—उनका रंग तुम्ही सा हैसतत निरंतर । सदा । सर्वदा । हमेशा । बराबरसंतत सदा । निरंतर । बराबर । लगातारतुल्य समान । बराबरसमस्थ बराबर । समानईंढ बराबर । समान । (ड़ि॰)इकरस पु वि॰ एकरंग । समान । बराबरपटपर समतल । बराबर । चौरस । हमवारपैहम अनवरत । लगातार । निरंतर । बराबरसपाट बराबर । हमवार । समतलअसरार निरंतर । लगातार । बराबरइकसार †पु वि॰ एक सा । समान । बराबरड्रान बराबर । हारजीतशून्यमिस्ल समान । तुल्य । बराबर । जेसे,— यह घोड़ा मिस्र तीर के जाता हैसरबसर एक दम ठीक । पूरा पूरा । बराबरहमतोल तुल्य । बराबर । समानलगातार एक के बाद एक । सिलसिलेवार । बराबर । निरंतर । सतत । जैसे,— (क) आज चार द…अनुहारि समान । सदृश । तुल्य । बराबरसमान जो रूप, गुण, मान, मूल्य, महत्व आदि में एक से हों । जिनमें परस्पर कोई अ…विद्ध बीच में से छेद किया हुआ । छिद्रित । विदीर्णप्रांजल सरल । सीधातुलित तुला । हुआअपदांतर मीलाजुला । संयुक्त । अव्यवहितनिरवधि अपार । असीम । बेहदसफा साफ । स्वच्छ । निर्मलजैसा जिस प्रकार का । जिस रूप रंग, आकृति या गुण का । जैसे,— (क) जैसा देवता व…झराझर झरझर शब्द सहितदमादम दम दम शब्द के साथसिलपट साफ
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें