🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:36:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गहरा
gaharā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गहरा वि॰ [सं॰ गम्भीर, पा॰ गहीर] [वि॰ स्त्री॰ गहरी]
१. (पानी) जिसमें जमीन बहुत अंदर जाकर मिले । जिसकी थाह बहुत नीचे हो । गंभीर । निम्न । अतलस्पर्श । जैसे, गहरी नदी । उ॰—जिन ढूँढ़ा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ । हौं बौरी ढूँढन गई, रही किनारे बैठ ।—कबीर (शब्द॰) । गुहा॰—गहरा पेट = ऐसा पेट जिसमें बहुत सी बातें पच जायँ । ऐसा हृदय जिसका भेद न मिले । जैसे,—उसकी बातें कोई नहीं जान सकता; उसका बड़ा गहरा पेट है ।
२. जो सतह से नीचे दूर तक चला गया हो । जिसका विस्तार नीचे की ओर अधिक हो । जेसा,—गहरा गड्ढा, गहरा बरतन ।
३. बहुत अधिक । ज्यादा । घोर । प्रचंड । भारी । जेसे,—गहरा नशा, गहरी नींद, गहरी भूल, गहरी मार, गहरी चोट, गहरी मित्रता इत्यादि । मुहा॰—गहरा असामी = (१) भारी आदमी । बड़ा आदमी । ज्यादा देनेवाला । गहरे लोग = चतुर लोग । भारी उस्ताद । घोर धूर्त । ऐसे लोग जिनका भेद कोई न पावे । जैसे,— लड़के घड़ी कैसे उड़ा ले जायँगे । यह गहरे लोगों का काम है । (२) ऐसे लोग जिनकी विद्या गंभीर हो । विद्वान् लोग गहरा हाथ = हथियार का भरपूर वार जिससे खूब चोट लगे । शस्त्र का पूर्ण आघात । गहरा हाथ मारना = (१) हथियार का भरपूर वार करना । (२) भारी माल उड़ाना । खूब धन चुराना । (३) बहुत माल पैदा करना । किसी बड़ी भारी या अनूठी वस्तु को प्राप्त करना । जैसे,—इस बार तो तुमने गहरा हाथ मारा ।
४. दृढ । मजबूत । भारी । कठिन । उ॰—तौल तराजू छमां सुलच्छण तब वाके घर जैयौ । कहैं कबीर भाव बिन सौदा गहरी गाँठ लगैयो ।—कबीर (शब्द॰) ।
५. जो हलका या पतला न हो । गाढ़ा । जैसै,—गहरा रंग, कहरी भंग । मुहा॰—गहरी घुटना = (१) खूब गाढ़ी भंग घुटना या पिसना । (२) गाढ़ी मित्रता होना । (३) साथ में खूब आमोद प्रमोद होना । जैसे,—उन लोगों की आजकल खूब गहरी घुटती है । गहरी छनना = (१) खूब गाढ़ी या अधिक भंग का पिया जाना । (२) गाढ़ी मित्रता होना । अत्यंत घनिष्ठता होना । बहुत हेल मेल होना । (३) साथ में खूब आमोद प्रमोद होना । खूब घूल घूल कर बातचीत होना । गहरी साँस लेना = ठंढी साँस लेना । संतोष या अतीत का स्मरण करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गहरा" आता है (22)
गहन गंभिर । गहरा । अथाह । जैसे,—गहन जलाशयगंभीर जिसकी थाह जल्दी न मिले । नीचा । गहरा । जैसे, गंभीर नदनीचा जिसके तल से उसके आस पास का तल ऊँचा हो । जो कुछ उतार या गहराई पर हो । ग…गंभीरक गहरा । गंभीर (को॰)दूरारूढ गहराअमीक गहराखलार † वि॰ नीचा । गहरा । जैसे,—खलार भूमिकारी[३] गहरा । घातक । मर्मभेदीउद्गगाढ गहराराम लषन दोउ बीर ।—तुलसी (शब्द॰)अवगाह पु वि॰गह्वर दुर्गम । विषयनिम्न नीचासांद्र वन । जंगलअपिच्छिल निर्मल । पंकहीन । स्वच्छनिस्तल गोल आकार काबलवान् बलिष्ठ । मजबूत । ताकतवर । जिसके शरीर में बल होगरक पु ^१ वि॰गहर देर । विलंबघाघ गोंड़े के रहनेवाले एक बड़े चतुर और अनुभवी व्यक्ति का नाम जिनकी कही बहु…अटपट टेढ़ा । विकट । कठिन । मुश्किल । दुरुस्तघनघोर घनघनाहट । भीषण ध्वनि
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें