🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:34:22 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जमीन
jamīna
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जमीन संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ जमीन]
१. पृथ्वी (ग्रह) । जैसे,—जमीन बराबर सूरज के चारों तरफ घूमती है ।
२. पृथ्वी का वह ऊपरी ठोस भाग जो मिट्टी का है और जिसपर हम लोग रहते हैं । भूमि । धरती । मुहा॰—जमीन आसमान एक करना=किसी काम के लिये बहुत अधिक परिश्रमं या उद्योग करना ।—बहुत बड़े बड़े उपाय करना । जमीन आसमान का फरक=बहुत अधिक अंतर । बहुत बड़ा फरक । आकाश पाताल का अंतर । उ॰—मुकाबिला करते हैं तो जमीन आसमान का फर्क पाते हैं ।—फिसाना॰, भा॰
३. पृ॰ ४३९ । जमीन आसमान के कुलावे मिलाना= बहुत डींग हाँकना । बहुत शेखी मारना । उ॰—चाहे इधर की दुनियाँ उधर हो जाय, जमीन आसमान के कुलावे मिल, जाँय, तूफान आए, भूचाल आए, मगर हम जरूर आएँगे ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ५१ । जमीन का पैरों तले से निकल जाना=सन्नाटे में आ जाना । होश हवास जाता रहना । जमीन चूमने लगना=इस प्रकार गिर पड़ना, कि जिसमें जमीन के साथ मुहँ लग जाय । जैसे,—जरा से धक्के से वह जमीन चूमने लगा । जमीन दिखाना=(१) गिराना । पटकना । जैसे, एक पहलवान का दूसरे पहलवान को जमीन दिखाना । (२) नीचा दिखाना । जमीन देखना=(१) गिर पड़ना । पटका जाना । (२) नीचा देखना । जमीन पकड़ना=जमकर बैठना । जमीन पर चढ़ना=(१) घोड़े का तेज दौड़ने का अभ्यास होना । (२) किसी कार्य का अभ्यस्त होता । जमीन पर पैर या कदम न रखना=बहुत इतराना । बहुत अभिमान करना । उ॰—ठाकुर साहब ने बारह चौदह हजार रुपया नकद पाया तो जमीन पर कदम न रखा ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १९६ । जमीन पर पैर न पड़ना=बहुत अभिमान होना । जमीन में गड़ जाना=अत्यंत लज्जित होना ।
३. सतह, विशेषकर कपड़े, कागज या तख्ते आदि की वह सतह जिसपर किसी तरह के बेल बूटे आदि बने हों । जैसे,—काली जमीन पर हरी बूटी की कोई छोंट मिले तो लेते आना ।
४. वह सामग्री जिसका व्यवहार किसी द्रव्य के प्रस्तुत करने में आधार रूप से किया जाय । जैसे, अतर खीचनें में चंदन की जमीन, फुलेल में मिट्टी के तेल की जमीन ।
५. किसी कार्य के लिये पहले से निश्चय की हुई प्रणाली । पेशबंदी । भूमिका । आयोजन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जमीन" आता है (33)
धरा पृथ्वी । जमीन । धरतीरसा पृथ्वी । जमीनअवनि पृथ्वी । जमीनभवत् भूमि । जमीनभूमि पृथ्वी । जमीन । वि॰ दे॰ 'पृथ्वी' । मुहा॰—भूमि होना = पृथ्वी पर गिर पड़…स्थल भूमि । भूभाग । जमीनक्षोणी पृथ्वी । जमीनस्थंडिल भूमि । जमीनधारिणी धरणी । पृथ्वी । भूमि । जमीनकाश्यपी पृथ्वी । जमीनव्योमस्थली पृथ्वी । जमीनधरती पृथ्वी । जमीन । मुहा॰—धरती का फूल = (१) खुमी । छत्रक । कुकुरमुत्ता । (…अराजो भूमि । धरती । जमीनआराजी भूमि । जमीनमिट्टी पृथ्वी । भूमि । जमीन । जैसे,—जो चीज मिट्टी से बनती हैं, वह मिट्टी में …सरजमीन पृथ्वी । जमीनपंचगुणी जमीन । पृथ्वीप्रिथिमी पु † संज्ञा स्त्री॰ पृथ्वी । जमीनभूसंपत्ति संपत्ति जो जमीन के रूप में हो । जैसे, खेत, जमीन, जमींदारी आदिधन वह वस्तु या वस्तुओं की सअष्टि जिससे किसी उपयोगी या इष्ट अर्थ की सिद्धि…भू पृथ्वी । यौ॰— भूपति । भूसुरकृषि खेती । काश्त । किसानीस्थान जहाँ अमानत में वस्तुएँ रखी जाती हैं । अमानतनाला = अमानत रखते समय प्रमा…वासुरा शरणि रास्ता । मार्ग । पथसुपथ उत्तम पथ । अच्छा रास्तागोचर्म गौ का चमड़ा जिसपर कुछ विशेष कर्म आदि करने के समय बैठते हैंशास्त्रशिल्पी काश्मीर देश का एक नामधरन धरने की क्रिया, भाव, ढंगफर्श बिछावन । बिछाने का कपड़ाअस्तर नीचे की तह या पल्ला । भितल्ला । उपल्ले के नीचे का पल्लाजागीर एसी भूमि जो राजा, बादशाह, नवाब आदि किसी को प्रदान करते हैं । वह गाँव य…दरदरी मोटे रवे की । जिसके रवे मोटे हों
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें