🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:16:15 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धोखा
dhokhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धोखा संज्ञा पुं॰ [सं॰ धूकता (= धूर्तता)]
१. मिथ्या व्यवहार जिससे दूसरे के मन में मिथ्या प्रतीति उत्पन्न हो । धूर्तता या छल जिससे दूसरा भ्रम में पड़े । ऐसी युक्ति या चालाकी जिसके कारण दूसरा कोई अपना कर्तव्य भूल जाय । भुलावा । छल । दगा । जैसे, हमारे साथ ऐसा घोखा । यौ॰—घोखा घड़ी । धोखेबाज ।
२. किसी की धूर्तता, चालाकी, झूठ बात आदि से उत्पन्न मिथ्या प्रतीति । ऐसी बात का विश्वास जो ठीक न हो और जो किसी के रंग ढंग या बात चीत आदि से हुआ हो । दूसरी के छल द्वारा उपस्थित भ्रांति । डाला हुआ भ्रम । भुलावा । मुहा॰—धोखा खाना = किसी की धूर्तता था चालाकी न समझकर कोई ऐसा काम कर बैठना जो विचार करने पर ठीक व ठहरे । किसी के छल या कपट के कारण भ्रम में पड़ना । ठगा जाना । प्रतारित होना । उ॰—और न धोखा देत जो आपुहिं धोखा खात ।—व्यास (शब्द॰) । घोखा देना = (१) ऐसी मिथ्या प्रतीति उत्पन्न करना जिससे दूसरा कोई अयु्क्त कार्य कर बैठे । भ्रम में डालना । भुलावा देना । बुत्ता देना । छलना । जैसे,—लोगों को धोखा देने के लिये उसने यह सब ढंग रचा है । (२) भ्रम में डाल या रखकर अनिष्ट करना । झूठा विश्वास दिलाकर हानि करना । विश्वासघात करना । किसी को ऐसी हानि पहुँचाना जिसके संबंध में वह्न सावधान न हो । जैसे, यह नौकर किसी न किसी दिन धोखा देगा । उ॰—रहिए लटपट काटि दिन बरु घामहिं में सोय । छाँह न वाकी बैठिए जो तरु पतरो होय । जो तरु पतरो होय एक दिन धोखा दैहै । जा छिन बहै बयार टूटि वह जर से जैहै ।—गिरिधर (शब्द॰) । (३) अकस्मात् मरकर या नष्ट होकर दुःख पहुँचाना । जैसे,—(क) इस बुढ़ापे में वह पुत्र को लेकर दिन काटता था, उसने भी धोखा दिया (अर्थात् वह चल बसा) । (ख) यह चिमनी बहुत कमजोर है किसी दिन धोखा देगी ।
३. ठीक ध्यान न देने या किसी वस्तु के बाहरी रूप रंग आदि से उत्पन्न मिथ्या अतीति । असत् धारणा । भ्रम । भ्रांति । भूल । जैसे, (क) इस रँगे पत्थर को देखने से असल नग का धोखा होता है । (ख) तुम्हारे सुनने में धोखा हुआ, मैने ऐसा कभी नहीं कहा था । उ॰—पंडित हिये परै नहिं धोखा ।—जायसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—होना । मुहा॰—धोखा खाना = भ्रम में पड़ना । भ्रांत होना । और का और समझना । उ॰—जिमि कपूर के हंस सों हंसी धोखा खाय ।—हरिश्चंद्र (शब्द॰) । धोखा पड़ना = भूल चूक होना । भ्रम होना ।
४. ऐसी वस्तु या विषय जिससे मिथ्या प्रतीति उत्पन्न हो । भ्रांति उत्पन्न करनेवाली वस्तु या आयोजन । भ्रम में डालनेवाली वस्तु । असत् वस्तु । माया । जैसे,—(क) यह संसार धोखा है । (ख) राम भरोसा भारी है और सब धोखा धारी है । मुहा॰—धोखे की टट्टी = (१) वह परदा या टट्टी जिसकी ओट में छिपकर शिकारी शिकार खेलते हैं । (२) यथार्थ वस्तु या बात को छिपानेवाली वस्तु । भ्रम में डालनेवाली चीज । उ॰—मैं उनके आगे से धोखे की टट्टी हटाता हूँ ।— शिवप्रसाद (शब्द॰) । (३) ऐसी वस्तु जिसमें कुछ तत्व न हो । दिखाऊ चीज । धोखा खड़ा करना या रचना = भ्रम में डालने के लिये आडंबर खड़ा करना । माया रचना । उ॰—चित चोखा, मन निर्मला, बुधिं उत्तम, मति धीर । सो धोखा नहि विरचहीं सतगुरु मिले कबीर ।—कबीर (शब्द॰) ।
५. जानकारी का अभाव । ध्यान का न होना । अज्ञान । मुहा॰—धोखे में या धोखे से = जान में नहीं । जान बूझकर नहीं । भूल से । जैसे,—धोखे से लग /?/ क्षमा करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "धोखा" आता है (60)
कैतव धोखा । छल । कपट । धूर्ततादल्भ प्रतारण । धोखाव्याज मन में कोई और बात रखकर ऊपर से कुछ और करना या कहना । कपट । छल । धोखा । …विकल्प भ्रांति । भ्रम । धोखाअभिसंधि प्रतारणा । वंचना । धोखाभ्रांति भ्रम । धोखाअभिसंधान वंचाना । प्रतारणा । धोखा । जालमिथ्यामति भ्रांति । धोखाजुल धोखा । दम । झाँसा । पट्टी । छल छंद । चकमा । क्रि॰ प्र॰—देना ।—में आना …तवक धोखा । वंचना । प्रतारणापरिवंश धोखा । छल । प्रतारणदगा छल । कपट । धोखा । क्रि॰ प्र॰—करना ।—देना ।—खाना । यौ॰—दगाबाज । दगादारकृहक माया । धोखा । जाल । फरेबगलती भूल । चूक । धोखा । मुहा॰—गलती में पड़ता = धोखा खाना । भूल करनाघापट † संज्ञा पुं॰ छल । धोखा । घपलाचकमा भुलावा । धोखाझपसट धोखा । दबसट । कपट । †फरेब छल । कपट । धोखा । जाल । क्रि॰ प्र॰—करना ।—देना ।—होना । यौ॰—फरेबकरा = …गप्पा धोखा । मुहा॰गप्पा खाना = धोंखे में आना । चूकनाचलचूक धोखा । छल । कपटछंदबंद छल । कपट । धोखादगलफसल धोखा । फरेबकपट अभिप्राय साधन के लिये हृदय की बात को छिपाने की वृत्ति । छल । दंभ । धोख…भ्रम किसी पदार्थ को और का और समझना । किसी चीज या बात को कुछ का कुछ समझना । …अपघात हत्या । हिंसाकल्पन निर्माण । रचनापाखंड वेदाविरुद्ध आचारविभ्रम भ्रमण । चक्कर । फेराविसंवाद विरोधसंश्चत् इंद्रजाल । बाजीगरी । माया । जादूअतिसर्जन अधिक दान । दानविप्रलंभ अभिलाषित वस्तु की अप्राप्ति । चाही हुई वस्तु का न मिलनाप्रलंभ लाभ । प्राप्ति । मिलनाअभिसंधा कहना । बतलानाप्रतिभास आकृति । आकारफटा साँप का फनछद्म छिपाव । गोपनकाकरुक उल्लूप्रलंभन लाभ होना । प्राप्ति होनाअतिसंधान ॰ पुं॰खता कसूर । अपराधझाम पु संज्ञा पुं॰ठगई † संज्ञा स्त्री॰दगल दे॰ 'दगला'फंद बंध । बंधनभरभ पु संज्ञा पुं॰चरका हलका घाव । जख्म । क्रि॰ प्र॰—खाना । देना । लगानाझपकी हलकी नींद । थोड़ी निद्रा । उँघाई । ऊँघ । जैसे,—जरा झपकी ले लें तो चलें…पहपट एक प्रकार का गीत जो स्त्रियाँ गाया करती हैंमक्र पु ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'मकर'सराब मृगतृष्णागच्चा (हिं॰)झुनका पु † संज्ञा पुं॰दमदमा वह किलेबंदी जो लड़ाई के समय थैलों या बोरों प्रें धूल या बालू भरकर की ज…मक्कर † संज्ञा पुं॰महोला पु † ^१ संज्ञा पुं॰शिकाल वह घोड़ा जिसका अगला दाहिना और पिछला बाँया पैर सफेद हो । (यह दोष माना ज…शुबहा संदेह । शकशोबदा जादू । इंद्रजाल । माया । नजरबंदी । बाजीगरीदिलासा तसल्ली । ढाढस । आश्वासन । धैर्य । प्रबोध । क्रि॰ प्र॰—देना । यौ॰—दम दि…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें