🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:09:11 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पीला
pīlā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पीला १ वि॰ [सं॰ पीतलक (= पीला), अप॰ पीअर, पीअल] [वि॰ स्त्री॰ पीली]
१. हलदी, सोने या केसर के रंग का (पदार्थ) । जिसका रंग पीला हो । पीतवर्ण । जर्द ।
२. ऐसा सफेद जिसमें सुर्खी या चमक न हो । रक्त का अभावसूचक श्वेत । जिससे वर्ण की आभा न निकलती हो । कांतिहीन । निस्तेज । धुँधला सफेद । जैसे, पीला चेहरा । मुहा॰—पीला पड़ना या होना = (१) रक्त के अभाव के कारण (मनुष्य के शरीर या चेहरे के) रंग में चमक या कांति न रह जाना । बीमारी के कारण चेहरे या शरीर से रक्त का अभाव सूचित होना । ललाई, तेज या दमक न रह जाना । जैसे,—तुम दिन ब दिन पीले हुए जा रहे हो, आखिर तुम्हें कौन सा रोग लगा है । (२) भय के कारण चेहरे पर सफेदी आ जाना । खून सूख जाना । रंग उड़ जाना या फीका पड़ जाना । जैसे,—मेरी सूरत देखते ही वह एकदम पीला पड़ गया ।
पीला २ संज्ञा पुं॰ एक प्रकार का रंग जो हलदी या सोने के रंग से मिलता जुलता होता है और जो हलदी, हरसिंगार आदि से बनाया जाता है । मुहा॰—पीली फटना = पौ फटना । तड़का होना ।
पीला संज्ञा पुं॰ [फा़॰ पीलह्] शतरंज का एक मोहरा । दे॰ पील ।
पीला कनेर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पीला + कनेर] कनेर के दो भेदों में से एक जिसका फूल पीला और आकार में घंटी के समान होता है । लाल कनेर की अपेक्षा इसका पेड़ कुछ अधिक ऊँचा होता है । वैद्यक के अनुसार इसके गुण भी सफेद कनेर के समान ही होते हैं । विशेष—दे॰ कनेर ।
पीला धतूरा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पीला + धतूरा]
१. भँड़ भाँड़ । सत्या- नासी । घमोय । ऊँटकटारा ।
२. पीले वर्ण का कनक पुष्प । विशेष—काले या नीले धतूरे के समान इसमें भी तीन फूल एक ही में लगें रहते हैं । खिल जाने पर इसका फूल सोने की तरह पीला दिखता है । यह वृक्ष बहुत कम दिखाई पड़ता है ।
पीला शेर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पीला + फा़॰ शेर] एक प्रकार का बाध जो अफ्रीका में पाया जाता है और जिसका रंग कुछ पीला होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पीला f. N. of an Apsaras, AV.
of a woman, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (630,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पीला स्त्री पीलनाम्न्यां स्त्रियाम् तस्या अपत्यं “पीलाया वा” पा० अण् पक्षे “ह्यचः” इति ढक् । पैलपैलेय तद- पत्ये पुंस्त्री० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4347,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पीला" आता है (26)
पीत पीला । पीतवर्णयुक्तपिंग पीला । पीलापन लिए हुएपिंगल पीला । पीतपिंजर पीला । पीतवर्ण कापांडुर पीला । जर्दहरिद्राभ पीतवर्ण का । पीलाविपांडु स्वर्णभ । पीलापंडु पीलापन लिए हुए मटमैलापीतवर्ण पीले रंग का । पीलाविपांडुर पीत । पीलाअमौआ आम के फल का रंग । यह कई प्रकार होता है, जैसे, पीला, सुनहरा, माशी, किशन…जर्द पीला । पीले रंग का । पीत । यौ॰—जर्दगोश=छली । धूर्त । मक्कार । जर्दचश्म…पंडल पांड़ु वर्ण का । पीलापियर † वि॰ दे॰ 'पीयर', 'पीला'गंधकी गंधक के रंग का । हलका । पीलापीताभ जिसमें से पीली आभा निकलती हो । पीला । पीतवर्णहरदिया † ^१ वि॰ हल्दी के रंग का । पीलाहलदिया एक पित्त रोग जिसमें शरीर पीला पड़ जाता है । पीलिया रोग । विशेष—दे॰ 'का…शार चितकबरा । कई रंगों काहरि जू इते दिन कहाँ लगाए । तबाहिँ अवधि मैं कहत न समुझी गनत अचानक आए ।—सूर॰…पीतल एक प्रसिद्ध उपधातु ज ो ताँबे और जस्ते के संयोग से बनती हैं । कभी कभी इ…हरित भूरे या बादामी रंग काहरितक हरा तृणकिंजल्क पद्यकेशर । कमलकेशरअपरक्त बदले हुए रंग का । रंगहीनमिर्च कुछ प्रसिद्ध तिक्त फलों और फलियों का एक वर्ग जिसके अंतर्गत काली मिर्च,…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें