साम
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सामन्]
१. वे वेद मंत्र जो प्राचीन काल में यज्ञ आदि के समय गाए जाते थे । छंदोबद्ध स्तुतिपरक मंत्र या सूक्त ।
२. चारों वेदों में तीसरा वेद । विशेष— दे॰
सामवेद ।
३. मीठी बातें करना । मधुर भाषण ।
४. राजनीति के चार अंगों या उपायों में से एक । अपने वैरी या विरोधी को मीठी बातें करके प्रसन्न करना और अपनी ओर मिला लेना । (शेष तीन अंग चया उपाय दाम दंड और भेद हैं ।
५. संतुष्ट करना । शांत करना (को॰) ।
६. मृदुता । कोमलता (को॰) ।
७. ध्वनि । स्वर । आवाज (को॰) ।
साम
२ वि॰,
संज्ञा पुं॰ [सं॰ श्याम] दे॰
स्याम ।
उ॰—धूम साम धौरे घन छाए ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ १५२ ।
साम
३ संज्ञा पुं॰ [अ॰ शाम] दे॰
शाम (देश) ।
साम
४ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ शाम] सायंकाल । दे॰
शाम ।
उ॰—घुर- बिनिया छोड़त नहिं कबहीं होइ भोर भा साम ।—गुलाल॰, पृ॰ १९ ।
साम पु
५ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] दे॰
शामी (लोहे का बंद) । हथियार,
उ॰—सूरा के सिर साम है, साधों के सिर राम ।—दरिया॰ बानी, पृ॰ १४ ।
साम पु
६ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ सामान, सामाँ] दे॰
सामान ।
उ॰— बालमीकि अजामिल के कधु हुतो न साधन सामो ।—तुलसी (शब्द॰) ।
साम
७ वि॰ [सं॰] जो पचा न हो । जिसका अच्छी तरह पाक न हुआ हो
[को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।