कली
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. बिना खिला फूल । मुँहबँधा फूल । बोंड़ी । कलिका ।
उ॰—कली लगावै कपट की, नाम धरावै हेम ।—दरिया॰ बानी, पृ॰ ३४ ।
क्रि॰ प्र॰—आना ।—खिलना ।—निकलना ।—फटना ।— लगना । मुहा॰—दिल की कली खिलना=आनंदित होना । चित्त प्रसन्न होना ।
२. ऐसी कन्या जिसका पुरुष से समागम न हुआ हो । मुहा॰—कच्ची कली=अप्राप्तयौवना ।
३. चिड़ियों का नया निकला हुआ पर ।
४. वह तिकोना कटा हुआ कपड़ा जो कुर्त्ते, अँगरखे और पायजामे आदि में लगाया जाता है ।
५. हुक्के का वह भाग जिसमें गड़ागड़ा लगाया जाता है और जिसमें पानी रहता है । जैसे, नारियल की कली ।
६. वैष्णवों के तिलक का एक भेद जो फूल की कली की तरह होता है ।
कली
२ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ कलई] पत्थर या सीप आदि का फुँका हुआ टुकड़ा जिससे चूना बनाया जाता है । जैसे—कली का चूना ।
कली
३पु
संज्ञा पुं॰ [सं॰ कालिय] दे॰
कालिय ।
उ॰—मुषे काल व्यालं । सिसू बछ्छ पालं । कली उत्तमंगं । कियं न्नित्त रंगं ।—पृ॰ रा॰, २ ।५० ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।