🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:28:47 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खाना
khānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खाना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ खादन, पा॰ खाअन, खान] [प्रे॰ रूप खिलाना]
१. आहार को मुँह में चबाकर निगलना । भोजन करना । भक्षण करना । पेट में डालना । विशेष—इसका प्रयोग घन पदार्थों के लिये होता है, द्रव के लिये नहीं, यद्यपि किसी के मुँह से ( अधिकतर बँगला में ) 'जल खाना' आदि सुना जाता है । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—डालना ।—लेना । यो॰—खाना कमाना । खाना पीना । खाना उड़ाना । मुहा॰—जिसका खाना, उससे गुर्राना = जिसका अन्न खाना, उसी को आँख दिखाना । उपकार न मानना । खाता कमाता आदमी = खाने पीने भर को कमानेवाला आदमी । वह मनुष्य जिसके पास धन संचित न हो । खाना कमाना = काम धंधा करके जीविका निर्वाह करना । मेहनत मजदुरी करके गुजर करना । खाने के दाँत और दिखाने के और = बाहार कुछ, अंदर कुछ । करना कुछ और, प्रकगठ करना कुछ और । खा पका जाना या डालना = खर्च कर डालना । उड़ा डालना । खानापीना = (१) भोजन पान करना । (२) सुख से दिन बिताना । जैसे,—लड़के बाले भूखों मरते हैं और आप खाता पीता है । खानापीना लहूकरना—क्रुद्ध या खिन्न करके खाने पीने को निरानंद कर देना । क्रोध या खेद उत्पन्न करना । खाने पीने से अच्छा या खुश-सुखसे जीवन निर्वाह करनेवाला । खाओ वहाँ, तो पानी पिया यहाँ-खाने के बाद पानी पीने के लिये भी वहाँ न ठहरो; तुरंत यहाँ चले आओ । आने में क्षण भर की भी देर न करो । खाओ वहाँ, तो हाथ धोओ यहाँ = तुरंत चले आओ । खाना न पचाना-वैन न पड़ना । जी न मानना । जैसे,—जबतक वह इधर गप नहीं मारता, तबतक उसका खाना नहीं पचता । विशेष—'खाना' क्रिया का प्रयोग कभी कभी अकर्मक के समान भी होता है । जैसे—वह खाने गया है ।
२. हिंसक जंतुओं का शिकार पकड़ना और भक्षण करना । जैसे—उसे शेर खा गया । मुहा॰—खा जाना—मार डालना । जैसे-वह ऐसा ताकत है मानो खा जायगा । कच्चा खा जाना—मार डालना । प्राण ले लेना । जैसे—जी चाहता है, उसे कच्चा खा जाऊँ । खाने दौडना—चिड़चिड़ाना । क्रुद्ध होना । जैसे—जब उसके पास रुपया माँगने जाते हैं, तब वह खाने दौड़ता है । विशेष—विषैल कीड़ों के काटने के अर्थ में केवल 'काला' (साँप) के साथ इस क्रिया का प्रयोग होता है । जैसे—तुझे काला खाया । उ॰—)क) आजुहि मेरे घर केलन आई । जात कहूँ कारे तेहि खाई—सूर (शब्द॰) (ख) ताकी माता खाई कारे । सो मर गई शाप के मारे ।—सूर (शब्द॰) । पर अलंकृत या मुहावरेदार भाषा में अत्युक्ति का भाव लेकर इस क्रिया से खटमल, मच्छड़ आदि का बहुत काटना भी व्यक्त किया जाता है । जैसे—(क) आज रात खटमलों ने खा डाला । (ख) यहाँ तो मच्छर खाए डालते हैं ।
३. किसी इंद्रिय या अंग को उसके अरुचिकर विषय उपस्थित करके पीड़ित करना । तंग करना । दिक करना । कष्ट देना । जैसे—(क) तुम तो हमारे कान खा गए । (कडे़ शब्द से ) । (ख) क्यों सिर या जान खाते हो ।
४. (कीडों का) किसी वस्तु को कुतरना या काटना । जैसे,—किताब को कीडे़ खा गए । लकड़ी को दीमक खा गए । छुरी को मुर्चा खा गया ।
५. मुँह में रखकर रस आदि चुसना । चबाना । जैसे—पान खाना, तंबाकू खाना ।
६. नष्ट करना । बरबाद कतरना । सत्या- नाश करना । जैसे—(क)तुम्हारी चालाकी तुम्हें खा गई । (ख) क्रोध मनुष्य को खा जाता है । (ग) विदेशी माल देसी कारीगरी को खा गया ।
६. उड़ा देना । दूर कर देना । न रहने देना । जैसे,—चूना दीवार के रंग को खा गया । हजम करना । मार लेना । हड़प जाना । जैसे—वे कोंठी का बहुत रुपया खा गए ।
९. खर्च करना । उडाना । जैसे,— तनखाह में से कुछ बचाते भी हो कि सब खा डालते हो ?
१०. बाईमानी से रुपया पैदा करना । रिश्वत आदि लेना । जैसे,—अमल और नौकर चाकर सब जगह खाते पीते हैं ।
११. खर्च करवाना । रुपया लगाना । जैसे,—यह मकान उनकी सारी कमाई खा गया ।
१२. अमाना । समाना ।
खाना २ संज्ञा पुं॰ [फा॰ खानह्]
१. आलय । घर । मकान । जैसे, डाक खाना, दवाखाना, कुडाखाना आदि ।
२. किसी चीज के रखने का घर । केस । जैसे—चश्में का खाना, घड़ी का खाना आदि ।
३. आलमारी, मेज या
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "खाना" आता है (60)
उदर पेट । जठर । मुहा॰— उदर जिलाना = पेट पालना । पेट भरना । खानाखाद भोजन । खानाआहार भोजन । खाना । क्रि॰ प्र॰— करना ।—होना । यो॰— निराहार । फलाहारखादन भक्षण । भोजन । खानाखानि खाना । खदानजग्ध भोजन । आहार । खानाभक्ष खाने का पदार्थ । भक्ष्य । खाना । भोजनविघस आहार । भोजन । खानाव्रत भोजन करना । भक्षण । खानाजक्षण भक्षण । भोजन । खानास्वदन स्वाद लेना । आस्वादन । खाना । भक्षणविष्वाण भोजन । खानाप्राशन खाना । भोजनआशि भोजन । खाना । भक्षणकर्ज ऋण । उधार । क्रि॰ प्र॰ —अदा करना ।—करना ।—काढ़ना ।—खाना ।— चुकना ।—चुक…येमन खाना । भक्षणसमाश अशन । खाना । भोजनसंभोज भोजन । खानाप्राणोपहार भोजन । आहार । खानाभोजनवृत्ति खाद्य वस्तु । खाना । भोजनदगा छल । कपट । धोखा । क्रि॰ प्र॰—करना ।—देना ।—खाना । यौ॰—दगाबाज । दगादारकावा घोड़े को एक वृत्त में चक्कर देने की क्रिया । क्रि॰ प्र॰—काटना ।—खाना ।…जाफत भोज । दाबत । क्रि॰ प्र॰—करना ।— होना ।—खाना ।—खिलाना ।—देनाभछना † क्रि॰ स॰ भक्षना । भच्छना । खानाभषना खाना । भोजन करनागटकना खाना । निगलना । उ॰(क) मीठा सब कोई खात है विष होइ लागै धाय । नीब न कोई …चाबना दाँतो से कुचल कुचलकर खाना । चबाना । जैसे,—चने चबानाचाभना खाना । भक्षण करनाजीमना भोजन करना । आहार करना । खानाभाषना भोजन करना । खानाअशन भोजन । आहार । अन्नलेह दे॰ 'अवलेह'प्सा भूख । बुभुक्षाभोजन यदि विष आदि द्वारा दूषित होगा तो ऐसे पात्र में पता चल जायगा । यदि साधा…खुराक पशुप्सान भोजनसकर्मक काम वाला । जिसके पास कार्य होलंग दे॰ 'लाँग'घाटा घटी । हानि । नुकसान । जैसे,— इस, व्यवसाय में उन्हें बड़ा घाट आया । क्र…प्राशु त्वारित । शीघ्र । तुरतअभ्यवहरण नीचे फेंकनासंभक्ष एक साथ भोजन करनासंभोजन सामूहिक भोज । दावतसमुपभोग उपभोग करना । व्यबहार में लानारोटी गुँधे हुए आटे की आँच पर सेंकी हुई लोई या टिकिया जो नित्य के खाने के का…पारणा -यक्षण पूजन करना । यजनविखाद पु ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'विषाद'परिणिंसा चूमना । चुंबनकर्तृवाच्य क्रिया संज्ञा पुं॰ वह क्रिया जिसमें कर्ता का बोध प्रधान रूप से हो, खान…शरीरस्थिति शरीर का पालन पोषण या वृत्तिखाब पु † ^१ संज्ञा पुं॰ स्वप्नखेत वह भुमिखंड जो जोतनें बोने और अनाज आदि की फसल उत्पन्न करने के योग्य हो …जखम वह क्षत जो शरीर में आघात या अस्ञ आदि के लगनेग के कारण हो जाय । घावबकस कपड़े आदि रखने के लिये बना हुआ चौकार संदूकझटका झटकने की क्रिया । झोंके से दिया हुआ हलका धक्का । झोंकाभखना पु क्रि॰ स॰जैसे,—(क) तुमको जैसा सुना था वैसा ही पाया । (ख) भारत में अब सिंह प्रायः नही पाए …बैटरी ची/?/या शीशे आदि का गत्र जिसमें रासायनिक पदार्थों के /?/ से रासायनिक प…वल्मन आहार । भोजन
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें