🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:48:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गरम
garama
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गरम । उ॰—ऊष्ण काल अरु देह खिन मगपंची तन ऊख । चातक बतियाँ ना रुचीं, अन जल सींचे रूख ।—तुलसी (शब्द॰) ।
गरम वि॰ [फा़॰ गर्म, मिलाओ सं॰ घर्म] [क्रि॰ गरमाना, संज्ञा गरमी]
१. जिसके छूने से जलन मालूम हो । जलता हुआ तप्त । तत्ता । उष्ण । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । यौ॰—गरमागरम = (१) तत्ता । उष्ण । (२) ताजा पका हुआ । विशेष—इसका प्रयोग साधारणतः खाने पीने की वस्तुओँ के लिये होता है । जैसे,—गरमागरम पूरी, हलुवा आदि; पर अलंकार से—गरमागरम खबर (ताजी खबर), गरमागरम बहस या बात ( = आवेश या जोश भरी बात, आदि) भी बोलते हैँ । मुहा॰—गरमचोट = तुरंत की लगी चोट । ताजा घाव । जैस— गरम चोट मालूम नहीं होती । गरम मामला = हाल की बात । ऐसी घटना जिसका प्रभाव लोगों पर बना हौ । जैसे,—अभी मामला गरम है, जो करना हो सो कर ड़ालो । गरम पानी = वीर्य । शुक्र ।—(बाजारी) । गरम सर्द उठाना, देखना या सहना = संसार का ऊँचा नीचा देखना । भले बुरे दिन काटना ।
२. तीक्ष्ण । उग्र । खरा । मुहा॰—मिजाज गरम होना = क्रोध आना । गरम होना = आवेश में आना । क्रुद्ध होना । जैसे,—तुम तो जरा सी बात में गरम हो जाते है ।
३. तेज । प्रबल । प्रचंड़ । जोर शोर का । जैसे,—गरम खबर । मुहा॰—किसी चीज (प्रायः भाव) का बाजार गरम होता = किसी बात की अधिकता होना । जैसे,—आजकल लूट का बाजार गरम है ।
४. जिसका गुण उष्ण हो । जिसके व्यवहार या सेवन से गरमी बढ़े । जैसे;—लहसुन बहुत गरम होता है । यौ॰—गरम कपड़ा = शरीर गरम रखनेवाला कपड़ा । जाड़े का कपड़ा । ऊनी कपड़ा । गरम मसला = सुगंध की वस्तु जो भोजन को चरपरा, पाचक और सुस्वादु करने के लिये उसमें पड़ती है । जैसे,—धनियाँ, लौंग, बड़ी इलायची, जीरा, मिर्च इत्यादि । ५ उत्साहपूर्ण । जोश से भरा । आवेशपूर्ण । उ॰—परम धरमधर धरम करम कर सुरस गरम नर ।—गोपाल (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गरम" आता है (49)
अशीत जो ठंढा न हो । गरमउष्ण तप्त । गरमतपित पु † वि॰ तपा हुआ । गरम । तप्ततप्त तपाया या तपा हुआ । जलता हुआ । तापित । गरम । उष्णतातल तप्त । गरमअनुतप्त तपा हुआ । गरमधूम्रपत्रा एक पौधे का नाम जो आयुर्वेद में तीता, रुचिकारक, गरम, अग्निदीपक तथा शोथ,…अशीतल गरमशीतेतर शीत से भिन्न । गरम । उष्णउसन पु संज्ञा पुं॰ उष्ण । गरमताती गरम । उष्णतत्ता पु वि॰ जलता या तपता हुआ । गरम । उष्ण । मुहा॰—तत्ता तवा = जो बात बात पर…हार्र उष्ण । गरम । तप्तविकराली ऊष्म । गरममहातप्तकृच्छ एक व्रत जिसमें तीन दिन तक गरम दूध, गरम, घी या गरम जल पीकर चौथे दिन उपव…तपु अग्नि । आगतिल प्रति वर्ष बोया जानेवाला हाथ डेढ़ हाथ ऊँचा एक पौधा जिसकी खेती संसार के…उष्णक ग्रीष्म कालक्वथित उबाला हुआ । औटाया हुआशंखिनी एक प्रकार की वनौषधि । विशेष—इसकी लता और फल शिवलिंगी के समान होते हैं ।…सिंदूर इँगुर को पीसकर बनाया हुआ एक प्रकार का लाल रंग का चूर्ण जिसे सौभाग्यवती…हिक्का हिचकीप्रुष्व पु ^१ संज्ञा पुं॰पाठा एक लता । पाढ़ । पाढा़ । विशेष—इसके पत्ते कुछ नोकदार गोल, फूल छोटे सफेद…नागकेसर एक सीधा सदाबहार पेड जो देखने में बहुत सुंदर होता है । विशेष— यह द्विदल…पुनर्नवा एक छोटा पौधा जिसकी पत्तियाँ चौलाई की पत्तियों की सी गोल गोल होती हैं ।…समुद्रफल एक प्रकार का सदाबहार वृक्ष जो अवध, मध्य भारत आदि में नदियों के किनारे …मुचकुंद एक बड़ा पेड़ जिसके फूल और छाल दवा के काम आते हैं । हरिवल्लभ । दीर्घपुष…तालीशपत्र तमाल या तेजपत्ते के जाति का एक पेड़ । विशेष—यह हिमालय पर सिंध से सतलज …सोष्म ऊष्मा से युक्त । ऊष्म (वर्ण अक्षर)बेल मझोले आकार का एक प्रसिद्ध कैटीला वृक्ष जो प्रायः सारे भारत में पाया जा…सोआ एक प्रकार का साग । विशेष—इसका क्षुप १ से ३ फुट तक ऊँचा होता है । इसकी …ताता † वि॰रसौत एक प्रकार का प्रसिद्ध औषध विशेष— यह दारुहल्दी का जड़ और लकड़ी को पानी …कुलथी उरद की तरह का एक मोटा अन्न जो प्रायः बरसात में ज्वार के साथ बोया जाता …गठिवन मध्यम आकार का एक पेड़ जिसकी ड़ालियाँ पतली होती है । विशेष—इसकी पत्तियो…तमाकू तीन से छह फुट तक ऊँचा एक प्रसिद्ध पौधा जो एशिया, अमेरिका तथा उत्तर युर…बाजरा एक प्रकार की बड़ी घास जिसकी बालो में हरे रंग के छोटे छोटे दान लगते हैं…बिजौर बिजौरा संज्ञा पुं॰ नीबू की जाति का एक वृक्ष । विशेष—इसके पत्ते नीबू के…मैनफल मझोले आकार का एक प्रकार का झाड़दार और कँटीला वृक्ष । विशेष—इस वृक्ष की…कसौंजा एक पौधा जो बरसात में उगता है और बहुत बढ़ने पर आदमी के बराबर ऊँचा होता …गोरचकरा सन की जाति का एक जंगली पौधा जिसके पत्ते घीकुआर की तरह चिकने और लंबे हो…नकछिकनी एक प्रकार की घास जिसकी पत्तियाँ महीन महीन और कटावदार होतो हैं । विशेष—…जावित्री जायफल के ऊपर का छिलका जो बहुत सुगंधित होता है और औषध के काम में आता है…पीपलामूल एक प्रसिद्ध ओषधि जो पीपल ओषधि की जड़ है । विशेष—आयुर्वेद के अनुसार पीप…शिवलिंगी एक प्रकार की प्रसिद्ध लता जौ चौमासे में जंगलों और झाड़ियों में बहुत अध…रुद्रवंती एक प्रसिद्ध वनौषधि जिसकी गणना दिव्योषधि वर्ग में होती है । विशेष— यह प…विशेष—इसकी पत्तियाँ दो तीन इंच लंबी होती है और इसमें फागुन चैत में छोटे छोटो फल ल…भ्रमरच्छली एक प्रकार का बहुत बड़ा जंगली वृक्ष । विशेष—इस वृक्ष के पत्ते बादाम के …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें