🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:56:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बहना
bahanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बहना क्रि॰ अ॰ [सं॰ वहन]
१. द्रव पदार्थो का निम्न तल की ओर आपसे आप गमन करना । पानी या पीने के रूप की वस्तुओं का किसी ओर चलना । प्रवाहित होना । उ॰— हिमगिरि गुहा एक अति पावनि । बह समीप सुरसरी सुहा- वनि ।—तुलसी (शव्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—बहती गंगा में हाथ धोना=किसी ऐसी बात से लाभ उठाना जिससे सब लाभ उठा रहे हों । बहती नदी में पाँव पखारना=दे॰ 'बहती गंगा में हाथ धोना' । बह चलना= पानी की तरह पतला हो जाना । जैसे,—दाल या तरकारी का ।
२. पानी की धारा में पड़ककर जाना । प्रवाह में पड़कर गमन करना । जैसे, बाढ़ में गाय, बैल, छप्पर आदि का बह जाना ।
३. स्त्रवित होना । लगातार बूंद या धार के रूप में निकलकर चलना । (जो निकले ओर जिसमें से निकले दोनों के लिये) । जैसे, मटके का घी बहना, शरीर से रक्त बहना, फोड़ा बहना ।
४. वायु का संचरित होना । हवा का चलना । जैसे, हवा बहना । उ॰—(क) गुंज मंजुतर मधुकर श्रेनी । त्रिविध बयारि बहइ सुख देनी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) चाँदनी के भारन दिखात उनयी सो चंद गंध ही के भारन बहत मंद मंद पौन ।—द्विजदेव (शब्द॰) ।
५. कहीं चला जाना । इधर उधर हो जाना । हट जाना । दूर होना । जैसे,—(क) मंडली के टूटते ही सब इधर उधर हो गए । (ख) कबूतरों का इधर उधर बह जाना । (कबूतर- बाज) । उ॰—सुक सनकादि सकल मन मोहे, ध्यानिन ध्येन बह्यो ।—सूर (शब्द॰) ।
६. ठीक लक्ष्य या स्थान से सरक जाना । हठ जाना । फिसल जाना । जैसे,—टोपी के गोट का नीचे बह आना । धोती का कमर के नीचे बह आना ।
७. बिना ठिकाने का होकर घूमना । मारा मारा फिरना । जैसे,—न जाने कहाँ का बहा हुआ आया, यद्द' ठिकाना लग गया ।
८. सन्मार्ग से दूर हो जाना । कुमागा होना । आवारा होना । चौपट होना । बिगड़ना । चरित्र- भ्रष्ट होना । जैसे,—लुच्चों के साथ में पड़कर वह बह गया । उ॰—मातु पितु गुरु जननि जान्यो भली खोई महति । सूर प्रभु को ध्यान धरि चित अतिहि काहे बहति ।—सूर (शब्द॰) । ९ । गया बीता होना । अधम या बुरा होना । जैसे,—वह ऐसा नहीं बह गया है कि तुम्हारा पैसा छूएगा ।
१०. गर्भपात होना । अड़ाना । (चौपायों के लिये) ।
११. बहुतायत से मिलना । सस्ता मिलना । संयो॰ क्रि॰—चलना ।
२. (रुपया आदि) डूब जाना । नष्ठ जाना । व्यर्थ खर्च हो जाना ।
१३. कनकौवे की डोर का ढीला पड़ना । पतंग का पेटा छोड़ाना ।
१४. जल्दी जल्दी अंडे देना । मुहा॰—बहता हुआ जोड़ा=बहुत अंडे देनेवाला जोड़ा (कबूतर) ।
१५. लादकर ले चलना । ऊपर रखकर ले चलना । बहन करना । उ॰—जन्म याहि रूप गयो पाप बहत ।—सूर (शब्द॰) ।
१६. खींचकर ले चलना (गाड़ी आदि) । उ॰—अस कहि चढ़यों ब्रह्म रथ माहीं । श्वेत तुरंग बहे रथ काहीं ।—रघुराज (शब्द॰) । पु
१७. धारण करना । रखना । उ॰—छोनी में न छाँड़्यो छप्पो छोनिप को छोना छोटो छोनिपछपन वाको बिरद बहत हौं ।—तुलसी (शब्द॰) ।
१८. उठना । चलना । उ॰—बहइ न हाथ दहइ रिस छाती ।—तुलसी (शब्द॰) ।
१९. निर्वाह करना । निबाहना । उ॰—गाड़े भली उखारे अनुचित बनि आए बहिबे ही ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२०. बीतना । गुजरना । व्यतीत होना । उ॰—बहुत काल बहि गए भरे जगल धर पूरन ।—पृ॰ रा॰, १ । ५२० ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बहना" आता है (42)
स्यद क्षरण । स्यंदन । बहनास्रव बहना । बहाव । प्रवाहस्रवण बहना । बहाव । प्रवाहविद्राव बहना । क्षरणप्रस्राव क्षरण । झरना । बहनाआस्यंदन प्रस्त्रवण । बहनाश्चोत श्चोतन, श्च्योत, श्च्योतन संज्ञा पुं॰ निकलना । बहना । रिसनाविस्रव बहना । बूँद बूँद टपकनाप्रस्नव बहना । प्रवाह । प्रस्रावप्रक्षरण झरना । बहनाविक्षरण बहनाविस्रवण बहनाविष्यंदन बहना । चूनाछरना चूना । बहना । टपकना । झरनागहीलाना पु क्रि॰ अ॰ गहरा होना । फैलना । बहनाप्रस्यद टपकना । चूना । बहना । द्रवित होनासंस्त्रवण बहना । प्रवाहित होनाविस्त्रुति बहना । चूना । रसनालू गरमी के दिनों की तपी हुई हवा । गरम हवा का लपट या झोंका । तप्त वायु । क…नाक मुखमंडल की मांस- पोशियों और अस्थियों के उभार से बना हुआ लन के रूप का व…स्कंद उछलनेवाली वस्तुस्यंद टपकना । चूना । रसनास्कंदन कोठा साफ होना । रेचननिस्पंद जिसमें स्पंदन न हो । कंपरहित । स्थिरद्रवत्व बहने का भाव । पानी की तरह पतला होने का भाव । विशेष— वैशेषिके के अनुसार…विष्यंद बुँद । विंदुविस्रंसन अधःपतन । नीचे गिरनाहवा वह सूक्ष्म प्रवाह रूप पदार्थ जो भूमंडल को चारों ओर से घेरे हुए है और ज…अनुसृत अनुसरण किया हुआ । अनुगमितखुन रक्त । रुधिर । लहु । क्रि॰ प्र॰—गिरना ।—चलना ।—जमना ।—निकलना ।— निकालन…मौज लहर । तरंग । हिलोर । क्रि॰ प्र॰—आना ।—उठना । मुहा॰—मौज मारना=लहराना । …चलना एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना । गमन करना । प्रस्थान करना । विशेष—यद्…ढरना पु क्रि॰ अ॰खलकना खल खल ध्वनि करनाबाहना ढोना, लादना या चढ़ाकर ले जाना या ले आनाढुरकना पु † क्रि॰ अं॰द्रवना पु क्रि॰ अ॰फिचकुर फेन जो मूर्छा या बेहोशी । आने पर मुँह निकलता है । क्रि॰ प्र॰—निकलना ।—…स्रवना पु ^१ क्रि॰ अ॰निस्त्रव भात का माँड़विस्त्राव भात का माँड़ । पीचसंस्त्रावण बहाना । प्रवाहित करना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें