🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:10:13 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हवा
havā
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हवा संज्ञा स्त्री॰ [अ॰]
१. वह सूक्ष्म प्रवाह रूप पदार्थ जो भूमंडल को चारों ओर से घेरे हुए है और जो प्राणियों के जीवन के लिये सब से अधिक आवश्यक है । वायु । पवन । विशेष—दे॰ वायु । क्रि॰ प्र॰—आना ।—चलना ।—बहना । यौ॰—हवाखोरी । हवाचक्की । हवागाड़ी = मोटर गाड़ी । मुहा॰—हवा उड़ना = खबर फैलना । बात फैलना या प्रसिद्ध होना । हवा उड़ाना = (१) अधोवायु छोड़ना । पादना । (२) किंवदंती उड़ाना । अफवाह फैलाना । हवा करना = पंखे से हवा का झोंका लाना । पंखा हाँकना । हवा के रुख जाना = जिस ओर को हवा बहती हो उसी ओर जाना । हवा के मुँह पर जाना = दे॰ 'हवा के रुख जाना' । (लश॰) । हवा के घोड़े पर सवार होना = बहुत उतावली में होना । बहुत जल्दी में होना । उ॰—यह नादिरी हु्क्म ! तुम हवा के घोड़ों पर सवार हो, कुछ ठिकाना है क्या हुक्म दिया कि फौरन जगा दो ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३६२ । हवा गिरना = हवा थमना । तेज हवा का चलना बंद होना । हवा खाना = (१) शुद्ध वायु के लिये बाहर निकलना । बाहर घूमना । टहलना । उ॰—अच्छा, उनको यहाँ ला सकती हो या कहो तो हवा खाते हुए हम ही चले चलें ।—सैर॰, पृ॰ १८ । (२) प्रयोजन सिद्धि तक न पहुँचना । बिना सफलता प्राप्त किए यों ही रह जाना । अकृतकार्य होना । जैसे,—वक्त पर तो आए नहीं, अब जाओ हवा खाओ । हवा गाँठ में बाँधना = असंभव बात के लिए प्रयत्न करना । अनहोनी बात के पीछे हैरान होना । हवा चलना = समय की धारा का प्रवाहित होना । समय का आना । उ॰—अजी किबला, अब तो हवा ही ऐसी चली है कि जवान तो जवान बुडढों तक को बुड़भस लगा है ।—फिसाना॰, भा॰ १, पृ॰ ९ । हवा फाँककर रहना या हवा पीकर रहना = बिना आहार के रहना । (व्यंग्य) । जैसे,—कुछ खाने को नहीं पाते तो क्या हवा पीकर रहते हो ? हवा पकड़ना = पाल में हवा भरना (लश॰) । हवा बताना = किसी वस्तु से वंचित रखना । टाल देना । इधर उधर की बात कहकर हटा देना । जैसे,—वह अपना काम निकालकर तुम्हें हवा बता देगा । हवा बाँधकर जाना = हवा की चाल से उलटा जाना । जिस ओर से हवा आती हो, उस ओर जाना (विशेषतः नाव के लिये) । हवा बाँधना = (१) लंबी चौड़ी बातें कहना । शेखी हाँकना । बढ़ बढ़कर बोलना । (२) बिना जड़ की बात कहना । गप हाँकना । झूठी बातें जोड़कर कहना । हवा पलटना, फिरना या बदलना = (१) दूसरी ओर की हवा चलने लगना । (२) दशांतर होना । दूसरी स्थिति वा अवस्था होना । हालत बदलना । हवाबदली = स्थानपरिवर्तन । जलवायु परिवर्तन । उ॰—हवाबदली के इरादे से आज ही यहाँ आया हूँ ।— जिप्सी, पृ॰ १ । हवा भर जाना = खुशी या घमंड से फूल जाना । हवा बिगड़ना = (१) संक्रामक रोग फैलना । वबा या मरी फैलना । (२) रीति या चाल बिगड़ना । बुरे विचार फैलना । दिमाग में हवा भर जाना = सिर फिरना । उन्माद होना । बुद्धि ठीक न रहना । हवा देना = (१) मुँह से हवा छोड़कर दहकाना । फूँकना (आग के लिये) । (२) बाहर हवा में रखना । ऐसे स्थान में लाना जहाँ खूब हवा लगे । जैसे—इन कपड़ों को कभी कभी हवा दे दिया करो । (३) झगड़े का बढ़ाना । झगड़ा उकसाना । हवा सा = बिल्कुल महीन या हलका । हवा लगते गल जाना = जरा सी बात में इधर का उधर हो जाना । रंच मात्र बाधा से डाँवाडोल हो जाना । लेश मात्र प्रतिकूल प्रभाव से नष्ट हो जाना । उ॰—हम नहीं हैं फूल जो वे दें मसल । हैं न ओले जो हवा लगते गलें ।—चुभते॰, पृ॰ १६ । हवा से लड़ना = किसी से अकारण लड़ना । हवा से बातें करना = (१) बहुत तेज दौड़ना या चलना । (२) आप ही आप या व्यर्थ बहुत बोलना । हवा लगना = (१) हवा का झोंका बदन पर पड़ना । वायु का स्पर्श होना । (२) वात रोग से ग्रस्त होना । (३) उन्माद होना । सिर फिर जाना । बुद्धि ठीक न रहना । (४) आसेब, प्रेत आदि का आवेश होना । प्रेताविष्ट होना । (५) किसी के प्रभाव में आना । (किसी की) हवा लगना = किसी की संगत का प्रभाव पड़ना । सुहबत का असर होना । किसी के दोषों का किसी में आना । जैसे,—तुम्हें भी उसी की हवा लगी । हवा हो जाना = (१) झटपट चल देना । भाग जाना
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
हवा अव्य० ह च वा द्वन्द्व० । प्रसिद्धार्थे ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5422,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हवा" आता है (60)
पवन वायु । हवा । मुहा॰— पवन का भूसा होना = उड़ जाना । न ठहरना । कुछ न रहनावात वायु । हवाअनिल हवा । पवन । वायुधूनन हवासमीर वायु । हवासरट् वायु । हवासरयु वायु । हवाकंपाक हवा । वायुजग्मि वायु । हवासमीरण वायु । हवास्फुर वायु । हवापृषोदर वायु । हवाप्रजिन हवा । वायुक्षिपणु हवा । पवन । दे॰ 'क्षिपणि'प्राणंत वायु । हवामोटन वायु । हवाशुषिल वायु । हवाखश्वास वायु । हवागंधवाह वायु । हवाशुक्षि वायु । हवाधारावनि वायु । हवास्वकंपन वायु । हवानभःप्राण वायु । हवानित्यगति वायु । हवापृषताश्व वायु । हवाफणिप्रिय वायु । हवाजगत्प्राण समीरण । वायु । हवावह्निमित्र वायु । हवागृहनमन वायु । हवाप्रधावन वायु । हवाआप्व वायु । हवासुमर वायु । हवापव गोबरअवि सूर्यसूक तीर । वाणसृक शूल । भालाअजिर आँगन । सहनमर्क देह । शरीरयातु आनेवालाशीकर गंधा बिरोजाप्राण दे॰ 'प्राण'मरुत् एक देवगण का नाम । विशेष— वेदों में इन्हें रुद्र और वृश्नि का पुत्र लिख…मिहिर सूर्यशीघ्र बिना बिलंब । बिना देर के । चटपट । तुरंत । जल्दप्राणथ जैन शास्त्रानुसार एक देवता, जो कल्पभव नामक वैमानिक देवताओं के अंतर्गत …शरण्यु मेघ । बादलअभ्रंकष गगनचुबी । बहुत ऊँचानिघृष्व खुरप्रकंपन कँपकँपी । थराथराहटप्रभंजन तोड़ फोड़ । उखाड़ पखाड़ । नाशस्पर्शन छूने की किया । स्पर्श करनानिश्चारक प्रवाहिका नाम का रोग जो अतिसार का एक भेद है । यह बच्चों को प्रायः होता…ईरण विक्षुब्ध करनेवाला । उत्तेजित करनेवालामीवा पेट में का कीड़ासरटि मेघ । बादलनभश्चर पक्षीजगदाधार परमेश्वरनभग पक्षीप्राणयोनि परमेश्वरसततग वह जो सदा चलता रहता हो
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें