🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हाथ संज्ञा पुं॰ [सं॰ हस्त, प्रा॰ हत्थ, हथ्थ]
१. मनुष्य, बंदर आदि प्राणियों का वह दंडाकार अवयव जिसमें वे वस्तुओं को पकड़ते या छूते हैं । बाहु से लेकर पंजे तक का अंग, विशेषतः कलाई और हथेली या पंजा । कर । हस्त । मुहा॰—हाथ आगे करना = छड़ी या रूल आदि की मार खाने के लिये छोटे छात्रों द्वारा हथेली सामने करना । हाथ आना, हाथ पड़ना, हाथ चढ़ना = दे॰ 'हाथ में आना या पड़ना' । उ॰— नाथ वह जो सनाथ करता है । हाथ आया न हाथ के बूते ।— चोखे॰, पृ॰ ४ । हाथ में आना या पड़ना = अधिकार या वश में आना । कब्जे या काबू में आना । मिलना या इख्तियार में हो जाना । जैसे,—(क) सब वही ले लेगा, तुम्हारे हाथ में कुछ भी न आवेगा । (ख) अब तो वह हमारे हाथ में है, जैसा कहेंगे वैसा करेगा । (किसी को) हाथ उठाना = सलाम करना । प्रणाम करना । (किसी पर) हाथ उठाना = किसी को मारने के लिये थप्पड़ या घूँसा तानना । मारना । जैसे,— बच्चे पर हाथ उठाना अच्छी बात नहीं । उ॰—औरतों पर हाथ उठाते हो ।-सैर कु॰, पृ॰ १४ हाथ उठाकर देना = अपनी खुशी से देना । जैसे,—कभी हाथ उठाकर एक पैसा भी तो नहीं दिया है । हाथ उठाकर कोसना = शाप देना । किसी के अनिष्ट की ईश्वर से प्रार्थना करना । हाथ उतरना = हाथ की हड्डी उखड़ जाना । हाथ ऊँचा रहना = दे॰ 'हाथ ऊँचा होना' । उ॰—हाथ ऊँचा सदा रहा किसका । हित सकल सुख सहज सहेजे में ।—चोखे॰, पृ॰ ११ । हाथ ऊँचा होना = (१) दान देने में प्रवृत्त होना । (२) देने लायक होना । खर्च करने लायक होना । संपन्न होना । हाथ कट जाना = (१) कुछ करने लायक न रह जाना । साधन या सहायक का अभाव हो जाना । (२) प्रतिज्ञा आदि से बद्ध हो जाना । इच्छानुसार कुछ करने के लिये स्वच्छंद न रह जाना । हाथ कटा देना = (१) अपने को कुछ करने योग्य न रखना । साधन या सहायक खोदेना । उ॰—धन किसी का देख काटे होंठ क्यों । हाथ तो हमने कटाया है नहीं ।—चुभते॰, पृ॰ ५२ । (२) अपने को प्रतिज्ञा आदि से बद्ध कर देना । कोई ऐसा काम करना जिससे इच्छानुसार कुछ करने की स्वतंत्रता न रह जाय । बँध जाना । हाथ चलाना = वार करना । प्रहार करना । हाथ का झूठा = अविश्वसनीय । जिसपर एतबार न किया जा सके । धोकेबाज । बेईमान । हाथ का दिया = (१) दिया हुआ । प्रदत्त । जैसे,—तुम्हारे हाथ का दिया हम कुछ भी नहीं जानते । (२) दान दिया हुआ । जैसे,—हाथ का दिया साथ जाता है । हाथ का सच्चा = (१) ईमानदार । (२) अचूक वार । करनेवाला । ऐसा वार करनेवाला जो खाली न जाय । (३) ऐसा सटीक काम करनेवाला जिसमें भूल चूक न हो । हाथ का मैल = हाथ में आता जाता रहनेवाला । साधारण वस्तु । तुच्छ वस्तु । जैसे,—रुपया पैसा हाथ का मैल है । (किसी के) हाथ की चिट्ठी या पुरजा = किसी के हाथ से लिखा हुआ पत्र या पुरजा । हस्तलेख । हाथ की लकीर = (१) हथेली में पड़ी हुई लकीरें । हस्तरेखा जिनसे शुभाशुभ फल कहा जाता है । (२) भाग्य । किस्मत । हाथ के नीचे आना या हाथ तले आना = काबू में आना । वश में होना । ऐसी स्थिति में पड़ना कि जो बात चाहें कराई जा सके । हाथ खाली जाना = (१) बार चूकना । प्रहार न बैठना । (२) युक्ति सफल न होगा । चाल चूक जाना । हाथ खाली होना = पास में कुछ द्रव्य न रह जाना । रुपया पैसा न रहना । हाथ खाली न होना = काम में फँसा रहना । फुरसत न होना । हाथ खुजलाना = (१) किसी को मारने का जी करना । किसी को थप्पड़ लगाने की इच्छा होना । (२) मिलने का आगम होना । द्रव्यप्राप्ति के लक्षण दिखाई पड़ना (ऐसा विश्वास है कि जब हथेली में खुजलाहट होती है तब कुछ मिलता है) । हाथ खींचना = (१) किसी काम से अलग हो जाना । योग म देना । (२) खर्च बंद कर देना । देना बंद कर देना । हाथ खींच लेना = दे॰ 'हाथ खींचना' । उ॰—चाहिये इस तरह न खिँच जाना । किस लिये हाथ खींच लेते हैं ।—चुभते॰, पृ॰ २८ । हाथ खुलना = (१) दानमें प्रवृत्ति होना । (२) खर्च करना । (३) रोक या प्रतिबंध का खत्म होना । हाथ गरम होना = दे॰ 'मुट्ठी गरम होना' । हाथ घसना = दे॰ 'हाथ मलना' । उ॰—हाथ घसै निरधन
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।