🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:02:56 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हाथी
hāthī
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
नाग, मातंग (3.3.27) मातंग
पुष्कर (3.3.194) वाद्य · जल
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हाथी १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ हीस्तन्, हस्ती, प्रा॰ हत्थी] [स्त्री॰ हथिनी] एक बहुत बड़ा स्तनपायी जंतु जो सूँड़ के रूप में बढ़ी हुई नाक के कारण और सब जानवरों से विलक्षण दिखाई पड़ता है । विशेष—यह जमीन से ७-८ हाथ ऊँचा होता है और इसका धड़ बहुत चौड़ा और मोटा होता है । धड़ के हिसाब से इसकी टाँगें छोटी और खंभे की तरह मोटी होती हैं । पैर के पंजे गोल चक्राकार होते हैं । आँखें डीलडौल के हिसाब से छोटी और कुछ ऊदापन लिए होती हैं । जीभ लंबी होती है । पुँछ के छोर पर बालों का गुच्छा होता है । इसकी सबसे बड़ी विशेषता है नाक जो एक गावदुम नली के समान जमीन तक लटकती रहती है और सूँड़ कहलाती है । यह सूंड़ हाथ का भी काम देती है । इससे हाथी छोटी से छोटी वस्तु जमीन पर से उठा सकता है और पेड़ की बड़ी बड़ी डालों को तोड़कर मुँह में डाल लेता है । इससे वह अपने शत्रुओं को लपेटकर पटक देता या चीर डालता है । सूँड़ में पानी भरकर वह अपने ऊपर डालता भी है । नर हाथी के मुखविवर के दोनों छोरों पर हाथ डेढ़ हाथ लंबे और ५-६ अंगुल चौड़े गोल डडे की तरह के सफेद चमकीले दाँत निकले होते हैं जो केवल दिखावटी होते हैं । इन दाँतों का वजन बहुत अधिक—७५ से १७५ सेर तक होता है । इसके कान गोल सूप की तरह के होते हैं । मस्तक चोड़ा और बीच से कुछ विभक्त दिखाई पड़ता है । सिरकी हड़िडयाँ जालीदार होती हैं । पसलियों बीस जोड़ी होती हैं । हाथी पृथ्वी के गरम भागों में —विशेषतः हिंदुस्तान और अफ्रिका में —पाए जाते हैं । अफ्रिका और हिंदुस्तान के हाथियों में कुछ भेद होता है । अफ्रिका के हाथी के दो निकले हुए दाँतों के सिवा चार दाढ़ें होती हैं और हिंदुस्तानी के दो ही । अफ्रिका के हाथी का मस्तक गोल और कान इतने बड़े होते हैं कि सारे कंधे को ढँके रहते हैं । बरमा और स्याम की ओर सफेद हाथी भी पाए जाते हैं जिनका बहुत अधिक आदर और मोल होता है । हिंदुस्तान के हाथियों के भी अनेक भेद होते हैं; जैसे, — दँतैला, मकना (कद में छोटा और बिना दाँत का), पलँगदाँत, गनेसा, सूअरदंता, पथरदंता, सँकरिया, अंकुसदंता या गुंडा इत्यादि । कोई कोई हिंदुस्तानी हाथी के दो प्रधान भेद करते हैं —एक कमरिया, दूसरा मिरगी या शिकारी । कमरिया का शरीर भारी और सूँड़ लंबी होती है । मिरगी कुछ अधिक ऊँचा और फुरतीला होता है और उसकी सूँड़ भी कुछ छोटी होती है । सवारी के लिये कमरिया हाथी अधिक पसंद किया जाता है और शिकार के लिये मिरगी । हाथी गहरे जंगलों में झुंड बाँधकर रहते हैं और मनुष्य की तरह एक बार में एक बच्चा देते हैं । हाथी की बाढ़ १८ से २४ वें वर्ष तक जारी रहती है । पाले हुए हाथी सौ वर्ष से अधिक जीते हैं । जंगली और भी अधिक जीते होंगे । हिंदुस्तान में हाथी रखने की रीति अत्यंत प्राचीन काल से है । प्राचीन समय में राजाओं के पास हाथियों की भी बड़ी बड़ी सेनाएँ रहती थीं जो शत्रु के दल में घुसकर भयंकर संहार करती थीं । हाथी रखना अमीरी का बड़ा भारी चिह्न समझा जाता है । अफ्रिका के जंगली इसका मांस भी खाते हैं । हाथी पकड़ने के कई उपाय हैं । अधिकतर गड्ढा खोदकर हाथी फँसाए जाते हैं । यौ॰—हाथीखाना । हाथीनाल । हाथीदाँत । हाथीनशीन । हाथीपाँव । मुहा॰—हाथी सा=बहुत मोटा । अत्यंत स्थूलकाय । हाथी की राह=आकाशगंगा । डहर । (दरवाजे पर) हाथी झूमना= अत्यंत ऐश्वर्यशाली होना । बहुत अमीर होना । हाथी पर चढ़ना=बहुत अमीर होना । हाथी पर चढ़ाना=अत्यंत आदर संमान करना । हाथी बाँधना=बहुत अमीर होना । जैसे,—तुम्हीं बेईमानी करके हाथी बाँध लोगे ? निशान का हाथी=सेना या जुलूस में वह हाथी जिसपर झंडा और डंका रहता है । हाथी के संग गाँड़े खाना=बलवान की बराबरी करना ।
हाथी पु २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ हाथ+ई] हाथ का सहारा । करावलंब । उ॰—दस्तगीर गाढ़े कर साथी । वह अवगाह दीन्ह तेहि हाथी । —जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हाथी" आता है (60)
गज हाथीकलभ हाथी का बच्चामतंग हाथीमदार हस्ती । हाथीसिवर हाथी । हस्ती । गजकरेणु हाथीकुंजर हाथी । मुहा॰— कुंजरो व (नरो वाकुजरोनरो) = हाथी या मनुष्य । श्वेत या कृ…मतंगज हाथीमातंग हाथीयुद्ध लड़ाई । संग्राम । रण । विशेष— प्राचीन काल में युद्ध के लिये रथ, हाथी, …दंतावल हाथीसिंधुर हस्ती । हाथीसमाह्वय पशु पक्षियों (तीतर, वटेर, हाथी, शेर, भैंसे आदि) को लड़ाने और उनकी हार …स्तंबेरम हाथी । हस्तिअनेकप द्बिप । हाथीद्विप हाथीपेचिल हाथीवारीट हाथीद्विरद हाथीनगरघात हाथीमहादान पुराणानुसार तुला पुरुष, सोने की गौ या घोड़ा आदि तथा पृथ्वी, हाथी, रथ, …महानाद हाथीमहामृग हाथीशुंडाल हाथीसेनांग सेना का कोई एक अंग । जैसे,— पैदल, हाथी, घोड़े, रथद्विराप हाथीमत्तकीश हाथीजलकांक्ष हाथीद्रुमारि हाथीसूचिकाधर हाथी । हस्तीकपि बंदरजयन जय । जीतकंजर पेट । उदरकंबु चितकबरा । अनेक वर्णों काचदिर कपूरमराल एक प्रकार की वत्तख जो हलकी ललाई लिए सफेद रंग की हीती हैसमाज समूह । संघ । गरोह । दलकंजार मोरचंदिर चंद्रमादंतुर जिसके दाँत आगे निकले हों । दँतुला । दाँतूनर्तक नट । नाचनेवाला । नृत्य करनेवालामंदार सज्ञा पुं॰राजीव रैया मछलीशक्रि मेघ । बादलशद्रि मेघ । बादलकालिंग कालिंग देश का । कालिंग देश में उत्पन्नचित्रा सत्ताईस नक्षत्रों में से चौदहवाँ नक्षत्र । विशेष—इसकी तारा संख्या एक म…पृदाकु साँपअंतरिक्ष पृथिवी और सूर्यादि लोकों के बीच का स्थान । कोई दो ग्रहों वा तारों के व…सार्वभौम सप्तद्वीपा वसुंधरा का नरेश । समस्त भूमि का राजा । चक्रवर्ती राजाअगज पर्वत से उत्पन्न होनेवालाहरिहर विष्णु और शिव का संयुक्त रूप । हरे- श्वरभूजंतु सीसामहाकाय शिव जी का बंदी नामक गण और द्वारपालविषाणी वह जिसे सींग हो । सींगवालाचक्रपाद गाडी़ । रथलंबकर्ण बकरासामयोनि ब्रह्मादशमूत्रक इन दस जीवों का मूत्र जो वैद्यक में काम आता है—संकरीकरण नौ प्रकार के पापों में से एक प्रकार का पाप जो गधे, घोड़े, ऊँट, मृग, हा…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें