🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:14:13 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पित्त
pitta
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
पित्त (2.6.63) मायु
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पित्त संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक तरल पदार्थ जो शरीर के अंतर्गत यकृत में बनता है । इसका रंग नीलापन लिए पीला और स्वाद कड़वा होता है । आयुर्वेद शास्त्र के त्रिदोषों (कफ, वात, पित्त) में एक । विशेष—इसकी बनावट में कई प्रकार के लवण और दो प्रकार के रंग पाए गए हैं । यह यकृत के कोषों से रसकर दो विशेष नालियों द्बारा पक्वाशय में आकर आहार रस से मिलता है और वसा या चिकनाई के पाचन में सहायक होता है । यदि पक्वाशय में भोजन नहीं रहता तो यह लौटकर फिर यकृत को चला जाता है और पित्ताशय या पित्त नामक उससे संलग्न एक विशेष अवयव में एकत्र होता रहता है । वसा या स्नेहतत्व को पचाने के लिये पित्त का उससे यथेष्ट मात्रा में मिलना अतीव आवश्यक है । यदि इसकी कमी हो तो वह बिना पचे ही विष्ठा द्बारा शरीर से बाहर हो जाता है । इसके अतिरिक्त इसके और भी कई कार्य हैं, जैसे आमाशय से पक्वाश्य मे आए हुए आहार रस की खटाई दूर करना, आँतों में भोजन को सड़ने न देना, शरीर का तापमान स्थिर रखना, आदि । पित्त की कमी से पाचन क्रिया बिगड़ जाती है और मंदग्नि, कब्ज अतिसार आदि रोग होते हैं । इसी प्रकार इसकी वृद्धि से ज्वर, दाह, वमन, प्यास मूर्छा और अनेक चर्मरोग होते हैं । जिसका पित्त के बढ़ गया हो उसका रंग बिलकुल पीला हो जाता है । पित्त के बढे़ या बिगड़े हुए होने की दशा में वह अकसर वमन द्बारा पेट से बाहर भी निकलता है । वैद्यक के अनुसार पित्त शरीर के स्वास्थ्य और रोग के कारण- भूत तीन प्रधान तत्वों अथवा दोषों में से एक है । जिस प्रकार रस का मल कफ है उसी प्रकार रक्त का मल पित्त है जो यकृत या जिगर में उससे अलग किया जाता है । भावप्रकाश के अनुसार यह उष्ण, द्रव, आमरहित दशा में पीला और आमसहित दशा में नीला, सारक , लघु, सत्वगुणायुक्त, स्निग्ध, रस में कटु परंतु विपाक के समय अम्ल हैं । अग्नि स्वभाववाला तो स्वयं अग्नि है । शरीर में जो कुछ उष्णता तत्व है उसका आधार यही है । इसी से अग्नि, उष्ण, तेजस् आदि पित्त के पर्याय हैं । इसमें एक प्रकार की दुर्गंधि भी आती है । शरीर में इसके पाँच स्थान हैं जिनमें यह अलग अलग पाँच नामों से स्थिर रहकर पाँच प्रकार के कार्य करता है । ये पाँच स्थान हैं—आमाशय (कहीं कहीं आमाश य और पक्वाश्य का मध्य स्थान भी मिलता है), यकृत, प्लीहा, ह्वदय, दोनों नेत्र, और त्वचा । इनमें रहनेवाले पित्तों का नाम क्रम से पाचक, रंजक, साधक, आलोचक और भ्रजक हैं । पाचक पित्त का कार्य खाए हुए द्रव्यों को अपनी स्वाभाविक उष्णता से पचाना और रस, मूत्र और मल को पृथक् पृथक् करना है । रंजक पित्त आमाशय से आए हुए आहार रस को रंजित कर रक्त में परिणत करता है । साधक पित्त कफ और तमोगुण को दूर करता और मेधा तथा बुद्धि उत्पन्न करता है । आलोचक पित्त रूप के प्रतिबिंब को ग्रहण करता है । यह पुतली के बीचोबीच रहता है और मात्रा में तिल के बराबर है । भ्राजक पित्त शरीर की कांति, चिकनाई आदि का उत्पादक तथा रक्षक है । आमाशय या अग्न्याशय में स्थित पाचक पित्त अपनी स्वाभाविक शक्ति से अन्य चार पित्तों की क्रिया में भी सहायक होता है । पाचक पित्त को ही पाचकाग्नि या जठराग्नि भी कहा है । गरम, तीखी, खट्टी, आदि चीजें खाने से पित्त बढ़ता है और कुपित होता है, शीतल मधुर, कसैली, क्डवी, स्निग्ध वस्तुओं से वह कम और शांत होता हैं । अरबी में पित्त को सफरा और फारसी में तलखा कहते हैं । उपादान उसका अग्नि और स्वभाव गरम खुश्क माना है । जिस प्रकार शारीरिक उष्णता का कारण पित्त माना गया है उसी प्रकार मनोवृत्तियों के तीव्र होने अर्थात् क्रोध आदि मनोविकारों के पैदा करने में भी वह कारण माना गया है । पित्त खौलना, पित्त उबलना, आदि मुहावरों की— जिनका अर्थ क्रुद्ध हो जाना है—उत्पत्ति में इसी कल्पना का आधार जान पड़ता है । अँगरेजी में भी पित्तार्थक बाइल (Bile) शब्द का एक अर्थ क्रोधशीलता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पित्त n. (etym. unknown) bile, the bilious humour (one of the three humours [cf. कफ and वायु] or that secreted between the stomach and bowels and flowing through the liver and permeating spleen, heart, eyes, and skin; its chief quality is heat), AV.; &c.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (627,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पित्तं Bile, one of the three humours of the body (the other two being वात and कप). पित्तं यदि शर्करया शाम्यति कोर्थः पटोलेन Pt. 1. 378. --Comp. --अती रः a bilious form of diarrhœa. --अभिष्यदः a bilious form of ophthalmia. --अरिः N. of several plants लक्ष, वर्वर &c. --उपहत a. affected by bile; पश्यति पित्तोपहतः शशिशुभ्रं शंखमपि पीतं K. P. 10. --कोषः the gall-bladder. --क्षोभः excess or derangement of the bilious humour. --गदिन् a. bilious, affected by bile --ज्वरः a bilious fever. --प्रकृति a. of a bilious or choleric temperament. --प्रकोपः excess and vitiation of the bilious humour. --रक्तं plethora --वायुः flatulence caused by the excess and vitiation of the bilious humour. --विदग्ध a. impaired by bile. --शमन, --हर a. antibilious.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0703-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पित्त" आता है (39)
मायु पित्तपलंकर पित्तनीलालु एक प्रकार का कंद । राजनिघंटु में इसका गुण मधुर, शीतकारक, पित्त, दाह और…पललज्वर पित्तपलाग्नि पित्तधातुमल वैद्यक के अनुसार कफ, पित्त, पसीन, नाखून, बाल, आँख या कान की मैल आदि जि…कायव्यूह शरीर मे वात, पित्त, कफ, तथा त्वक्, रक्त, मांस, स्नायु, अस्थि, मज्जा औऱ…सप्तधातु आयुर्वेंद के अनुसार शरीर के सात संयोजक द्रव्य अर्थात् रक्त, पित्त, मां…सफरा पित्तशरीरशोधन वह औषध जो कुपित मल, पित्त, तथा कफ हो हटाकर उदर्ध्व अथवा अधोमार्ग से नि…पाचक जो किसी कच्ची वस्तु को पचावे या पकावे । पचाने या पकानेवालापीलु एक फलदार वृक्ष जिसे पीला या पीलू कहते हैं । विशेष—वैद्यक के अनुसार इसक…रंजन रँगने की क्रियाभगंदर एक रोग का नाम जो गुदावर्त के किनारे होता है । विशेष—यह एक प्रकार का फो…वैश्वानर आग्निपाठा एक लता । पाढ़ । पाढा़ । विशेष—इसके पत्ते कुछ नोकदार गोल, फूल छोटे सफेद…वेणुयव बाँस के फूलों में होनेवाले दाने जो ज्वार आदि के साथ पीसकर खाए जाते हैं…काकजंघा चकसेनी । मसी । विशेष—इसका पौधा तीन चार हाथ तक ऊँचा जाता है । इसके डंठल…त्रिफला आँवले, हड़ और बहेड़े का समूह । विशेष—यह आँखों के लिये हितकारक, अग्निदी…आयुर्वेद आयु संबंधी शास्त्र । चिकित्साशास्त्र । वैद्य विद्या । विशेष—इस शास्त्र…पानात्यय एक प्रकार का रोग जो बहुत अधिक मद्यपान करने से हो जाता है । विशेष—वैद्य…लोहकिट्ट लोहे की कीट या मैल जो भट्ठे में डालकर लोहे को गलाने या ताव देने से निक…सुजीवंती पीली जीवंती । सुनहरी जीवंती । विशेष—वैद्यक के अनुसार यह बल-वीर्य-वर्धक…वल्वजा एक प्रकार का तृण या घास । पर्या॰—द्दढ़पत्री । तृणेक्षु । द्दढ़क्षुरा ।…अतीस एक पौधा । विशेष—यह हिमालय के किनारे सिंध नदी से लेकर कुमाऊँ तक पाया जा…गोभी एक प्रकार की घास, जिसके पत्ते लंबे, खरखरे, कटावदार और फूलगोभी के पत्तो…गोरख दे॰ 'गोरखनाथ'बरगद बड़ का पेड़ । पीपल, गूलर आदि की जाति का एक प्रसिद्ध बड़ा वृक्ष जो प्रा…महुआ एक प्रकार का वृत्त जो भारतवर्ष के सभी भागों में होता है और पहाड़ों पर …सिरस शीशम की तरह का लंबा एक प्रकार का ऊँचा पेड़ । विशेष—इसका वृक्ष बड़ा किं…पपीहा कीड़े खानेवाला एक पक्षी जो बसंत और वर्षां में प्रायः आम के पेड़ों पर ब…पबाकर एक वृक्ष जो पंच वटों में माना जाता है । रामअंजीर । पाखर । जंगली पिपली …शरीफा मझाले आकार का एक प्रकार का प्रसिद्ध फलवाला वृक्ष । विशेष—यह वृक्ष प्रा…चिरायता दो ढाई हाथ ऊँचा एक पौधा जो हिमालय के किनारे कम ठंडे स्थानों में काश्मी…फिटकिरी एक मिश्र खनिज पदार्थ जो सलफेट आफ पोटाश और सलफेट आफ अलुमीनियग के मिलकर …शबरचंदन एक प्रकार का चंदन जो लाल और सफेद दोनों दोनों मिले हुए रंगों का होता है…सुरालिका सातला या सप्तला नाम की बेल जो जंगलों में होती है । विशेष—इसके पत्ते खै…सोनागेरु गेरु का एक भेद जो जो मामूली गेरु से अधिक लाल और मुलायम होता है । विशेष…विशेष—इसकी पत्तियाँ दो तीन इंच लंबी होती है और इसमें फागुन चैत में छोटे छोटो फल ल…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें