🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:47:03 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लगाना
lagānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लगाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ लगना का सक॰ रूप]
१. एक पदार्थ के तल के साथ दूसरे पदार्थ का तल मिलना । सतह पर सतह रखना । सटाना । जैसे,—दीवार पर कागज लगाना, दफ्ती पर तसवीर लगाना, कपडे में अस्तर लगाना, लिफाफे पर टिकट लगाना ।
२. दो पदार्थों को परस्पर संलग्न करना । मिलाना । जोड़ना । जैसे,—दराज में मुठिया लगाना, चाकु में दस्ता लगाना ।
३. किसी पदार्थ के तल पर कोई चीज डालना, फेंकना, रगड़ना, चिपकाना या गिराना । जैसे,—चेहरे पर गुलाल लगाना, सिर में तेल लगाना । उ॰—दीन्ह लगाय चून निज पानी । तेहि फल भई अबध की रानी ।—विश्राम (शब्द॰) ।
४. एक चीज पर दूसरी चीज सीना, टाँकना, चिपकाना या जोड़ना । जैसे,—टोपी में कलगी लगाना, कोट में बटन लगाना ।
५. संमिलित करना । शामिल करना । साथ में मिलाना । जैसे,—किताब में जिल्द लगाना, मिसिल में चिट्ठी लगाना, शब्द में प्रत्यय लगाना ।
६. वृक्ष आदि आरोपित करना । जमाना । उगाना । जैसे,—बाग में पेड लगाना ।
७. एक ओर या किसी उपयुक्त स्थान पर पहुँचना । जैसे,—बंदरगाह में जहाज लगाना ।
८. क्रम से रखना या सजाना । कायदे या सिलसिले से रखना । सजाना । चुनाना । जैसे,—दस्तरखान लगाना, कमरे में तसवीरें लगाना, गुच्छा लगाना, बाजार लगाना ।
९. खर्च करना । व्यय करना । जैसे,—उन्होंने हजारों रूपए लगाए, तब जाकर मकान मिला । उ॰—धन निज रघुपति हेतु लगावै । राम भक्ति हिय में उपजावै ।—रघुराज (शब्द) ।
१०. अनुभव कराना । मालूम कराना । जैसे,—यह दवा तुम्हें बहुत भूख लगावेगी ।
११. स्थापित करना । कायम करना । जैसे,— उन्होंने अपने यहाँ बिजली का इंजन लगा रखा है ।
१२. आघात करना । चोट पुँहचाना । जैसे, थप्पड लगाना, मुक्का लगाना ।
१३. लेप करना । पोतना । मलना । जैसे,—जूते पर स्याही लगाना ।
१४. किसी में कोई नई प्रवृत्ति आदि उत्पन्न करना, जैसे,—आपने ही तो उन्हें सिगरेट का चसका लगाया है ।
१५. उपयोग में लाना । काम में लाना । जैसे,—झगडा लगाना, नौकरी लगाना ।
१६. सडा़ना । गलाना । जैसे,—(क) तुमने लापरवाही से सब पान लगा दिए । (ख) खाली जीन कसते कसते तुमने घोडे की पीठ लगा दी ।
१७. ऐसा कार्य करना जिसमें बहुत से लोग एकत्र या संमिलित हो । जैसे,— तुम तो यहाँ जाते हो, मेला लगा देते हो ।
१८. दातव्य निश्चित करना । यह तै करना कि इतना अवश्य दिया जाय । जैसे,—कर लगना ।
१९. आरोपित करना । अभियोग लगाना । जैसे,—जुर्म लगाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "लगाना" आता है (60)
कलन उत्पन्न करना । बनाना । लगाना । सजानाआरोप स्थापित करना । लगाना । मढ़नाआरोपण लगाना । स्थापित करना । मढ़नाअवलेपन लगाना । पोतना । छोपनाविलेपन लेप करने या लगाने की क्रिया । अच्छी तरह लीपना । लगानाप्रसंजन युक्त करना । लगाना । मिलानाखोज अनुसंधान । तलाश । शोध । क्रि॰ प्र॰—करना ।—लगाना ।—होना । मुहा॰—खोज खबर…जोर बल । शक्ति । ताकत । क्रि॰ प्र॰—आजमाना ।—देखना ।—दिखाना ।—लगना ।— लगाना…आवाज शब्द । ध्वनि । नाद । क्रि॰ प्र॰—आना । — करना । — देना । — लगानाकचकच वाग्युद्ध । बकवाद । झकझक । क्रि॰ प्र॰ करना ।—मचाना ।— लगाना ।—होनाकश चाबुकधन वह वस्तु या वस्तुओं की सअष्टि जिससे किसी उपयोगी या इष्ट अर्थ की सिद्धि…आशा अप्राप्त के पाने की इच्छा और थोड़ा बहुत निश्चय । जैसे,—(क) आशा लगाए बै…कलम सरकड़े की कटी हुई छोटी छड़ या लोहे की जीभ लगी हुई लकड़ी का टुकड़ा जिसे…लेप गीली या पानी आदि के साथ मिली हुई वस्तु जिसकी तह किसी वस्तुओ के ऊपर फैल…अर्थ शब्द का अभिप्राय । मनुष्य के हृदय का आशय जो शब्द से प्रकट हो । शब्द की…कलंक दाग । धब्बाक्रम पैर रखने की क्रिया । डग भरने की क्रियाराशि एक ही तरह की बहुत सी चीजों का समूह । ढेर । पुंज । जैसे,—अन्न की राशि ।…रोपण ऊपर रखना या स्थापित करनाअंकुश एक प्रकार का छोटा शस्त्र या टेढ़ा काँटा जिसे हाथी के मस्तक में गोदकर म…मलन मर्दनकाजल वह कालिख जो दीपक के धुएँ के जसने से किसी ठीकरे आदि पर लग जाती है और आँ…गुणा गणित की एक क्रिया । एक अंक पर दूसरे अंक का ऐसा प्रयोग जिसके द्वारा वही…निशान तेज करना । सान पर चढ़ाना । यौ॰—निशानपट्ट = सान धरने का पत्थरसुगंध अच्छी और प्रिय महक । सुवास । सौरभ । खुशबु । विशेष दे॰ 'गंध' । क्रि॰ प्…टक ऐसा ताकना जिसमें बड़ी देर तक पलक न गिरे । किसी ओर लगी या बँधी हुई द्दष…शाम सूर्य अस्त होने का समय । रात्रि और दिवस के मिलने का समय । साँझ । सायम्…भस्म लकड़ी आदि के जलने पर बची हुई राखप्रपूरण भरना । पूर्ण करना । संतुष्ट करना । तुष्ट करनासंश्लेषण एक में मिलाना । जुटाना । सटानासन्निवेश एक साथ बैठनागडा गाँठ जो किसी रस्सी या तागो में लगाई जाय । जैसे—गेराँव का गंड़ा । क्रि॰…चीरा एक प्रकार की लहरिएदार रंगीन कपडा जो पगडी बनाने के काम में आता है । क्र…लासन नाचना । क्रीड़ा करनासंरोहण जमना । ऊपर छानाके तट लखि कामिनी अलि पंकजहि विहाय । ताके अधरन दिसि चल्यो, रसमय गूँज सुनाय…पख वह बात जो किसी बात के साथ जोड़ दी जाय और जिसके कारण व्यर्थ कुछ और श्रम…आहट शब्द जो चलने में पैर तथा और दूसरे अंगों से होता है । आने का शब्द । पाँ…कलफ पंक चावल या आरारोट आदि की पतली लेई जिसे कपड़ों पर उनकी तह कड़ी और बराब…कैद बंधन । अवरोधखौर मस्तक पर लगे हुए चंदन का आड़ा या धनुषाकार तिलक । चंदन का आड़ा टीका । त…चपत स्त्री॰जोत वह चमड़े का तस्मा या रस्सी जिसका एक सिरा घोड़े, बैल आदि जोते जानेवाला …ठेप सोने चाँदी का इतना बड़ा टुकड़ा जो अंटी में आ सके ।—(सुनार) । विशेष—सुन…डाट वह वस्तु जो किसी बोझ को ठहराए रखने या किसी वस्तु को खड़ी रखने के लिये …ढेर नीचे ऊपर रखी हुई बहुत सी वस्तुओं का समूह जो कुछ ऊपर उठा हुआ हो । राशि …दाब दबने या दबाने का भाव । एक वस्तु का दूसरी वस्तु पर उस ओर को जोर जिस ओर …देर द्वार । दरवाजानकब चोरी करने के लिये दीवार में किया हुआ वह बड़ा छेद जिसमें से होकर चोर कि…पाछ जंतु या पौधे के शरीर पर छुरी की धार आदि मारकर ऊपर ऊपर किया हुआ घाव जो …पौद छोटा पौधा । नया निकलता हुआ पेड़बधी † ^३ संज्ञा स्त्री॰ बँधा हुआ क्रम । वह कार्यक्रम जिसका नित्य होना निश्…लगन किसी ओर ध्यान लगने की क्रिया । प्रवृत्ति का किसी एक ओर लगना । लौ । जैस…सटर पटर ^२ संज्ञा स्त्री॰अंटी उँगलियों के बीच का स्थान । अंतर । घाईअबरा अस्तर का उलटा । दोहरे वस्त्र के ऊपर का पल्ला । उपल्ला । उपल्ली । क्रि॰…आसरा सहारा । आधार । अवलंब । जैसे, —(क) यह छत खंभों के आसरे पर है । (ख) बुढ्…कबाब सीखों पर भूना हुआ मांस । विशेष—खूब बारीक कटे या कुटे हुए मांस को बेसन …कमंद पु संज्ञा पुं॰ बिना सिर का धड । कबंध
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें