🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:43:24 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कान
kāna
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
📗 अमरकोश — पर्याय
कर्णिका (3.3.15)
शष्कुली (3.3.216)
उत्तंस/अवतंस (पुं॰) (3.3.242) सिर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कान १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कर्ण, प्रा॰ कण्ण] वह इँद्रिय जिससे शब्द का ज्ञान होता है । सुनने की इँद्रिय । श्रवण । श्रुति । श्रोत्र । विशेष—मनुष्यो तथा और दुसरे माता का पीनेवाले जीवो के कान के तीन विभाग होते हैं ।(क) बाहरी, अर्थात् सुप की तरह निकला हुआ भाग और बाहरी छेद । (ख) बीच का भाग जो बाहरी छेद के आगे पडनेवाली झिल्ली या परदे के भीतर होता हैं जिसमें छोटी छोटी बहुत सी हड्डियाँ फैली होती हैं और जिसमे एक नली नाक के छेदों या तालू के ऊपरवाली थैली तक गई होती है । (ग) भीतरी या भुलभूलैया जो श्रवण शक्ती का प्रधान साधक हैं और जिसमे शब्दवाहक तंतुओं के छोर रहते हैं । इनमें एक थैली होती है जो चक्करदार हड्डियों के बीच में जमीं रहती है । इन चक्करदार थैलीयों के भीतर तथा बाहर एक प्रकार का चेप या रस रहता है । शब्दो की जो लहरें मध्यम भाग की परदे की झिल्ली से टकराती है, वे अस्थितंतुओं द्वारा भूलभुलैया में पहुँचती हैं । दुध पीनेवालों से निम्न श्रेणी के रीढवालें जीवों में कान की बनावट कुछ सादी हो जाती है, उसके ऊपर का निकला हुआ भाग नहीं रहता, अस्थितंतु भी कम रहते हैं । बीना रीढवाले कीटों को भी एक प्रकार का कान होता है । मुहा॰—कान उठाना = (१) सुनने के लिये तैयार होना । आहट हेना । अकनना । (२) चौकन्ना होना । सचेत या सजग होना । होशीयार होना । कान उड जाना = (१) लगातार देर तक गंभीर या कडा शब्द सुनते सुनते कान में पीडा और चित्त में घबराहट होना । (२) कान का कट जाना । कान उडा देना = (१) हल्ला गुल्ला करके कान को पीडा पहुँचाना और व्याकुल करना । (२) कान काट लेना । कान उडाना = ध्यान न देना । इस कान से सुनना उस कान से उडा देना । उ॰—अर्थ सुनी सब कान उडाई ।—कबीर सा॰,पृ॰ ५८२ । कान उमेठना = (१) दंड देने के हेतु किसी का कान मरोड देना । जैसे,—इस लडके का कान तो उमेठो । (२) दंड आदि द्वारा गहरी चेतावनी देना । (३) कोई काम न करने की कडी प्रतीज्ञा करना । जैसे,—लो भाई, कान उमेठता हुँ, अब ऐसा कभी न करुँगा । कान उँचे करना = दे॰ 'कान उठाना' । कान एंठेना = दे॰'कान उमेठना' । कान कतरना = दे॰ 'कान काटना' । कान करना = सुनना ।ध्यान देना । उ॰—बालक बचन करिय नहिं काना ।—तुलसी (शब्द॰) । कान काटना = मात करना । बढकर होना । उ॰—बादशाह अकबर उस वक्त कुल तेरह बरस चार महीने का लडका था, लेकीन होशियारी और जवाँमर्दी में बडे ब़डे जवानों का कान काटता था ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । कान का कच्चा = शीघ्रविश्वासी । जो किसी के कहे पर बिना सोचे समझे विश्वास कर ले । जो दुसरो के बहकने में आ जाय । उ॰—क्यों भला हम बात कच्ची सुनें । हैं न बच्चे न कान के कच्चे ।—चुभते॰, पृ॰ १७ । कान का पतला = हर तरह की बात को मान लेनेवाला । झुठी या निराधार बात को मान लेनेवाला । उ॰—जो करे ढाह दे विपत हम पर । पत उतारें न कान के पतले ।—चुभते॰, पृ॰ १७ । कान की ठेंठी या मैल निकलवाना = (१) कान साफ करना । (२) सुनने के योग्य होना । सुनने में सम्यर्थ होना । (अपने) कान खडे करना = (१) (आप) चोकन्ना होना । सचेत होना । जैसे,—बहुत कुछ खो चुके; अब तो कान खडे़ करो । (दूसरे के) कान खडे़ करना = सचेत करना । होशीयार कर देना । चेताना । सजग कर देना । भुल बता देना । कान गरम करना या कर देना = कान उमेठना । कान झन्नाना = अधिक शब्द सुनने से कान का सुन्न हो जाना । जैसे, —इस झाँझ की आवाज से तो कान झन्ना गए । कान पूँछ दबाकर चला जाना = चुपचाप चला जाना । बिना चीं चपड़ किए खिसक जाना । बिना बिरोध किए टल जाना । कान छेदना = बाली पहनने के लिये कान की लौ में छेद करना । (यह बच्चो का एक संस्कार है ।) कान दबाना = विरोध न करना । दबाना । सहमना । जैसे, —उनसे लोग कान दबाते हैं । उ॰—दो चार आदमियों ने मकानों और छतों से ढेले फेंके मगर यह कान दबाए चले ही गए ।—फिसाना॰, भा॰३, पृ॰८६ । (किसी बात पर) कान देना = ध्यान देना । ध्यान से सुनना । जैसे,—हम ऐसी बातों पर कान नहीं देते
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कान n. sound (cf. क्वाण), L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1324,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कान" आता है (42)
कर्ण कान । श्रवणोंद्रियश्रवण वह इंद्रिय जिससे शब्द का ज्ञान होता है । कान । कर्णा । श्रुतिपैंजूष श्रवणेंद्रिय । कानश्रोत्र श्रवणेंद्रिय । कानश्राव श्रवण । कानधींद्रिय वह इंद्रिय जिससे किसी बात का ज्ञान किया जाय । जैसे मन, आँख, कान, त्वक्…शब्दग्रह कान, जिससे शब्द का ग्रहण होता हैध्वनिग्रह कानशब्दाधिष्ठान कर्णा । कानश्रोत श्रवणेंद्रिय । कानवचोग्रह कर्ण । कानशालाक्य आयुर्वेद के अंतर्गत आठ प्रकार के तंत्रों में से एक तंत्र जिसमें, कान, …संश्रवण सुनना । खूब कान देनाश्रवणपथ श्रवणेंद्रिय । कानश्रवणोदर कर्णरंध्र । कर्णविवर । कानश्रुतिपथ श्रवण मार्ग । श्रवणेंद्रिय । कर्णपथ । कान । श्रवणशब्देंद्रिय कर्ण । कानश्रवणेंद्रिय कान । कर्णगोश सुनने की इंद्रिय । कानकण्ण कर्ण । कानस्रौन श्रवण । कानअन्यतोपाक दाढ़ी, कान, भौं इत्यादि में वायु का प्रवेश होने के कारण आँखो की पीड़ादाह जलाने की क्रिया या भाव । भस्मीकरणनाद शब्द । ध्वनि । आवाजसिर शरीर के सबसे अगले या ऊपरी भाग का गोल तल जिसके भीतर मस्तिष्क रहता है । …कुहर गड़ढा । गर्ततस्कर चोरद्वार किसी ओट करनेवाली या रोकनेवाली वस्तु (जैसे, दीवार परदा आदि) में वह छिद्…श्रुति श्रवण करने की क्रिया या भाव । सुननाज्ञानेंद्रिय वे इंद्रियाँ जिनसे जीवों क्रो विषयों का बोध या ज्ञान होता है । ज्ञानों…अक्षरन्यास लेख । लिखावटवाह्येंद्रिय पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ जिनका काम वाह्य विषयों का ग्रहण करना है । आँख, क…श्रुतधर वास्तुविद्या में एक प्रकार का मंडपकरन एक ओषधि । जरिश्क । विशेष—यह स्वाद में कुछ खटमिट्ठी होती है और प्रायः च…अंदाज अटकल । अनुमानकनेठा † संज्ञा पुं॰ कातर में लगी हुई वह लकड़ी जो कोल्हू से रगड़कर खाती हुई उ…नकसीर आपसे आप नाक से रक्त बहना जो प्रायः गरमी दिनों में होता है । विशेष—वैद्…मस्ती मस्त होने की क्रिया या भाव । मत्तता । मतवालापन । क्रि॰ प्र॰—आना ।—उतरन…श्रवन पु संज्ञा पुं॰श्लोपद टाँग भूलने का रोग । फीलपाव । विशेष—इस रोग में प्रथम पेड़ू, अंडकोष और ज…दशगात्र शरीर के दस प्रधान अंगश्रृंगाटक प्राचीन काल का एक प्रकार का खाद्य पदार्थ जो मांस से बनाया जाता था
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें