🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:12:07 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लोहा
lohā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
तीक्ष्ण (नपुं॰) (3.3.60) विष · युद्ध · हत्या · तेज़ · तीखा
शस्त्र (3.3.188) हथियार
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लोहा १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ लोह]
१. एक प्रसीद्ध धातु जो संसार के सभी भागों में अनेक धातुओं के साथ मिली हुई पाई जाती है । विशेष— इसका रग प्रायः काला होता है । वायु या जल के 'संसर्ग से इसमे मोचो लग जाता है । भारतवर्ष में इस धातु का ज्ञान वैदिक काल से चला आता है । वेदो में लोहे को साफ करने की विधि पाई जाती है और उसके बन कठिन और तीक्ष्ण हथियारों का उल्लेख मिलता है । लोहे का ज्ञान पहले पहले संसार में किसे, कव, कहाँ और किस प्रकार हुआ, इसका उल्लेख नहीं मिलता । वैद्यक शास्त्र के अनुसार लाहा पाँच प्रकार का होता है—काँची, पाडि, का, कालिग और वज्रक । इनमें काँची, पाड और कालिग क्रमशः दाक्षण की काचापुरी, पंडा और कलिंग देश के लाहे के लोहे क नाम है, जा वहाँ को खाना से निकलते थे । जान पड़ता है, ब्रज्रक उस लोहे का कहते थे, जो आकाश से उल्का के रुप में गिरता था, क्योंकि बहुत दिनों से संसार में यह बात चलो आता है कि बिजली से या उल्कापात में लोहा गिरना है । कति हर एक स्थान के शुद्द किए लोहे का कहते हैं । इन्हीं पाँच प्रकार के लोहों का प्रयोग वैद्यक में सर्वश्रेष्ठ मानकर लिखा गया है । यह बलप्रद, शोथ, शूल, अर्श कुष्ट, पांडु, प्रमेह मेद और वायु का नाशक, आँखों की ज्योति और आयु को बढ़ानेवाला, गुरू तथा सारक माना जाता है । कुछ लोगों का तो यह भी मत है कि लोहा सब रोगों का नाश कर सकता है; और मृत्यु तक की हटा देता है । वैद्यक में लोहे के भस्म का प्रयोग होता है । भारतवर्ष का लोहा प्राचीन काल में संसार भर में प्रख्यात था । यहाँ के लोगो को ऐसे उपाय मालूम थे जिनसे लोहे पर सेकड़ों वर्षों तक ऋतु का प्रभाव नहीं पड़ता था; और वर्षा तथा वायु के सहन से तथा मिट्टी में गड़े रहने से उसमें मोर्चा नहीं लगता था । दिल्ली का प्रसिद्ध स्तंभ इसका उदारहण हे, जिसे पंद्रह सौ वर्ष से अधिक बीत चुके हैं । उसपर अभी तक कहीं मोर्च का नाम तक नहीं है ।आज कल लोहे को जिस प्रणाली से साफ करते हैं, वह यह है,—खान से निकले हुए लोहे को पहले आग में डालकर जला देते हैं, जिससे पानी और गंधक आदि के अंश उसमे से निकल जाते हैं । फिर उस लोहे को कोयले या पत्थर के चूने के साथ मिलाकर बड़ी में डालकर गलाते हैं । इससे आक्सिजन का अंश, जो पहली बार जलाने से नही निकल सकता है, निकल जाता है । इतना साफ करने पर भी लोहे में पोत सैंकड़ा दो से पाँच अंश तक गंधक, कार्वन, सिलिका, फासफौ- रस, अलूमीनम आदि रह जाते हैँ । उन्हें अलग करने के लिये उसे फिर भट्टी तैयार करके लगाते हैं, और तब धन से पोटते हैं । पहले को देगचून और दूसरे को लोहा या कमाया हुआ लोहा कहते हैं ।इस कच्चे लोहे में भी सैकड़ा पीछे ॰ १५ से .॰५ तक कार्बन मिला रहता है ।उसी कार्बन का निकालना प्रधान काम है । इस्पात में सैकड़े पीछे .६ से .२ तक कार्बन होता है । उत्तम लोहा वही माना जाता है, जिसपर अम्ल या एसिड आदि का कुछ भी प्रभाव न पड़े । विशुद्ध लोहे का रंग चाँदी की तरह सफेद होता है और जिला करने पर वह चमकने लगता है । याद लोहे को घिसा जाय, तो उससे एक प्रकार की गंध सी निकलती है । पुराणो में लिखा है कि प्राचीन काल में जब देवताओं ने लामिल दत्य का वध किया, तब उसी के शरीर से लोहा उत्पन्न हुआ । तीक्ष्ण, मुड़ और कांत लोहों के पर्याय भी अलग अलग है । तीक्ष्ण के पर्याय शस्त्रा- यस, शास्त्र्य, पिंड, शठ, आयस, निशित, तीव्र, खग, चित्रायस, मुंडज । इत्यादि । मुंड के पर्याय—दृषत्सार, शिलात्मज, अश्मज, कृषिलौह इत्यादि । कुछ लागों का कथन है कि आदि में 'लोहा' ताँबे को कहते थे । कारण यह है कि 'लौह' शब्द का प्रधान या यौगिक अर्थ है— ला । पीछे इसका प्रयोग लोहे के लिये करने लगे । पर यह कथन कई कारणों से ठीक नहीं जान पडता । एक कारण यह है कि वेदों में लौह और अयस् शब्दों का प्रोयग प्रायः सब धातुओं के लिये मिलता है । दूसरे यह कि अब लोहे को आधुनिक विद्वान लाल रेग
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "लोहा" आता है (42)
आयस लोहालौह लोहामलीमस लोहावाष्प लोहाशस्त्र हथियार । आयुध । लोहाअश्मसार लोहागिरिसार लोहाशस्त्रक लोहा । लौहशिलासार लोहाकृष्णायस लोहा । काला लोहचित्रायस इस्पात । लोहाशिलात्मज लोहाअयस लोहा ।, विशेष—समासांत में प्रयुक्त, जैसे कृष्णयस, कालयस आदिसारलोह लोहसार । इस्पात । लोहा । विशेष—वैद्यक में यह ग्रहणी, अतिसार, अर्द्धांग…धीन लोहा । (डिं॰)तीक्ष्णसार लोहाआहन लोहाखरसार लोहा । इस्पातरसाष्टक पारा, ईगुर, कांतिसार, लोहा, सोनामक्खी, ऱूपामक्खी, वैक्रांत मणि और शंख …सिलासार लोहारागमुरारि ज्वर की एक रसौषध । विशेष—पारा, गंधक, विष, लोहा, त्रिकुट और ताँबा सम भा…धातु वह मूल द्रव्य जो अपारदर्शक हो, जिसमें एक विशेष प्रकार की चमक हो, जिसमे…दैत्य दिति की संतति । कश्यप के वे पुत्र जो दिति नाम्नी स्त्री से पैदा हुए थे…रुक्म स्वर्ण । सोनावास्प गरमी । ऊष्मास्वदन स्वाद लेना । आस्वादन । खाना । भक्षणपात्रटीर रजत । चाँदीअश्म पर्वत । पहाड़जारण पारे का ग्यारहवाँ संस्कारअश्मज शिलाजतु । शिलाजीतगिरिज शिलाजीतबाष्प भापशिलाज छरीला । पत्थर का फूलपरमाणु अत्यंत सूक्ष्म अणु । पृथ्वी, जल, तेज और वायु इस चार भूतों का वह छोटे स…अद्रिसार पर्वत जैसा दृढ़भूतांकुश कश्यप ऋषिअश्मगर्भज शिलाजतुतारकेश्वर शिवफानूस एक प्रकार का दीपाधार जिसके चारों ओर महीन कपड़े या कागज का मंडप सा होता…कुधातु बुरी धातुतप्तकुंड वह प्राकुतिक जलधारा जिसका पानी गरम हो । गरम पानी का सोता या कुंड । विश…वंगाष्टक एक रसौषध जिसमें राँगा आदि आठ धातुएँ एक साथ मिलाकर फूँकी जाती हैं । यह …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें