🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:01:17 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

साफ
sāpha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
साफ १ वि॰ [अ॰ साफ़]
१. जिसमें किसी प्रकार का मैल या कूड़ा करकट आदि न हो । मैला या गँदला का उलटा । स्वच्छ । निर्मल । जैसे,—साफ कपड़ा, साफ कमरा, साफ रंग ।
२. जिसमें किसी और चीज की मिलावट न हो । शुद्ध । खालिस । जैसे,—साफ पानी ।
३. जिसकी रचना या संयोजक अंगों में किसी प्रकार की त्रुटि या दोष न हो । जैसे,—साफ लकड़ी ।
४. जो स्पष्टतापूर्वक अंकित या चित्रित हो । जो देखने में स्पष्ट हो । जैसे,—साफ लिखाई, साफ छपाई, साफ तसवीर ।
५. जिसका तल चमकीला और सफेदी लिए हो । उज्ज्वल । जैसे,—साफ कपड़ा ।
६. जिसमें किसी प्रकार का भद्दापन या गड़बड़ी आदि न हो । जिसे देखने में कोई दोष न दिखाई दे । जैसे,—साफ खेल । (इंद्रजाल या व्यायाम आदि के), साफ कुदान ।
७. जिसमें किसी प्रकार का झगड़ा, पेच या फेरफार न हो जिसमें कोई बखेड़ा या झंझट न हो । जैसे,— साफ मामला, साफ बरताव ।
८. जिसमें धुँधलापन न हो । स्वच्छ । चमकीला । जैसे,—साफ शीशा, साफ आसमान ।
९. जिसमें किसी प्रकार का छल कपट न हो । निष्कपट । जैसे,— साफ दिल । साफ आदमी । मुहा॰—साफ साफ सुनाना = बिल्कुल स्पष्ट और ठीक बात कहना । खरी बात कहना ।
१०. जो स्पष्ट सुनाई पड़े या समझ में आवे । जिसके समझने या सुनने में कोई कठिनता न हो । जैसे, साफ आवाज, साफ लिखावट, साफ खबर ।
११. जिसका तल ऊबड़ खाबड़ न हो । समतल । हमवार । जैसे,—साफ जमीन, साफ मैदान ।
१२. जिसमें किसी प्रकार की विघ्न बाधा आदि न हो । निर्विघ्न । निर्बाध ।
१३. जिसके ऊपर कुछ अंकित न हो । सादा । कोरा ।
१४. जिसमें किसी प्रकार का दोष न हो । बेऐब ।
१५. जिसमें से अनावश्यक या रद्दी अंश निकाल दिया गया हो ।
१६. जिसमें से सब चीजें निकाल ली गई हों । जिसमें कुछ तत्व न रह गया हो । यौ॰—साफ साफ = स्पष्ट रूप से । खुलकर । मुहा॰—साफ करना = (१) मार डालना । वध करना । हत्या करना । (२) नष्ट करना । चौपट करना । बरबाद करना । न रहने देना । (३) खा जाना । मैदान साफ होना = किसी प्रकार की विघ्न बाधा न होना निर्द्वंद्ध होना । साफ बोलना = (१) किसी शब्द का ठीक ठीक उच्चारण करना । स्पष्ट बोलना । (२) साफ होना । समाप्त होना । खतम होना ।
११. लेनदेन आदि का निपटना । चुकता होना । जैसे,—हिसाब साफ होना ।
साफ २ क्रि॰ वि॰
१. बिना किसी प्रकार के दोष, कलंक या अपवाद आदि के । बिना दाग लगे । जैसे,—साफ छूटना ।
२. बिना किसी प्रकार की हानि या कष्ट उठाए हुए । बिना किसी प्रकार की आँच सहे हुए । जैसे,—साफ बचना । साफ निकलना ।
३. इस प्रकार जिसमें किसी को पता न लगे या कोई बाधक न हो । जैसे,—(माल या स्त्री आदि) साफ उड़ा ले जाना ।
४. बिलकुल । नितांत । जैसे,—साफ इनकार करना । साफ बेवकूफ बनाना ।
५. बिना अन्न जल के । निराहार ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "साफ" आता है (60)
धौत धोया हुआ । साफ । जैसे, धोत वसन । धौत पाप इत्यादिविमल निर्मल । मलरहित । स्वच्छ । साफ । जैसे, जलअनाविल स्वच्छ । निर्मल । साफपवित्र जो गंदा मैला या खराब न हो । शुद्ध । निर्मल । साफस्पष्ट जिसके देखने या समझने आदि में कुछ भी कठिनता न हो । साफ दिखाई देने या सम…स्वच्छ जिसमें किसी प्रकार की मैल या गंदगी आदि न हो । निर्मल । साफनिर्मल मलरहित । साफ । स्वच्छनिर्धौत धुला हुआ । साफनिःशोध्य जिसका साफ करना अनावश्यक हो । स्वच्छ । साफविस्पष्ट सोधा । साफ । सुबोधविमलात्मक शुद्ध । साफ । विमलनिष्पंक जिसमें कीचड़ आदि न लगा हो । स्वच्छ । निर्मल । साफ । सुथराउन्मार्जित रगड़कर साफ किया हुआसुपर्यवदात अत्यंत स्वच्छ, साफजरफ साफ । स्वच्छ । निर्मलसफा साफ । स्वच्छ । निर्मलसफो साफ । स्वच्छ । धवलफरशा † वि॰ गोरा । साफअकलुष कलषता से रहित । निर्मल । शूद्ध । साफअचवाई पु वि॰ धोई हुई । साफ । स्वच्छबेदाग जिसमें कोई दाग या धब्बा न हो । साफलकालक साफ । स्वच्छशुद्घ जिसमें किसी प्रकार की मैल या खोट आदि न हो । पवित्र । साफ । स्वच्छ । वि…सिलपट साफसुथरा स्वच्छ । निर्मल । साफनिफोटक पु वि॰ स्पष्ट । साफ । कै मिलि कर मेरी कह्यो कै कर मेरो घात । पाछे बचन …निम्मल पु वि॰ स्वच्छ । निर्मल । साफअकलंकित निष्कलंक । निर्दोष । बेदाग । साफ । शुद्ध । बेऐबअम्लानी साफ । स्वच्छतलिन दुबला । क्षीण । दुर्बल । यौ॰—तलिनोदरी = क्षीण कटिवाली स्त्रीविशद स्वच्छ । विमलकुलीन उत्तम कुल में लत्पन्न । अच्छे घराने का । खानदानीश्वेत जिसमें कोई रंग न मालूम हो । बिना रंग का । सफेद । धौला । चिट्टा । विशेष…सुरंग जिसका रंग सुंदर हो । सुंदर रंग कास्फुट जो सामने दिखाई देता हो । प्रकाशित । व्यक्तअम्लान जो उदास न हो । मलिन न हो । बिना मुझाया हुआव्यक्त दिखाई देता या झलकता हुआ । प्रकट । जाहिरप्रस्फुट विकसित । खिला हुआनिर्णिक्त बि॰विषद हीरा कसोसविरज रजोगुणरहित । सुख, वासना आदि से मुक्तसूचा दे॰ 'सूचना'प्रज्ञात ज्ञात । समझा हुआशुची शुद्ध । पवित्रविमोक मलरहित । रागरहित । दुर्वासनारहित । (जैन)साधुजात सुंदर । खूबसूरतसुव्यक्त उत्तम रूप से व्यक्त । बहुत स्पष्टअदग बेदाग । नेष्कलंक । शुद्धफरच फरचा † वि॰सेत † ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'सेतु'अदाग पु वि॰उजला श्वेत । धौला । सफेदकोरा जो बरता न गया हो । जिसका व्यवहार न हुआ हो । न्या । अछुता । मुहा॰—कोरा …नफीस उत्तम । उमदा । बढ़ियाफरहर ‡ वि॰सूफी मुसलमानों का एक धार्मिक संप्रदाय । इस संप्रदाय के लोग एकेश्वरवादी होते…निखोट जिसमें कोई खोटाई या दोष न हो । निर्दोंषबेलाग जिसमें किसी प्रकार की लगावट वा संबंध न हो । बिल्कुल अलगलिपना किसी रंग या गीली वस्तु की पतली तह से ढक जाना । पोता जाना । जैसे,—सारा …सरोतर † वि॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें