🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:43:36 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भारी
bhārī
🟠 शब्दसागर🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भारी वि॰ [सं॰ भारिन्, भार + ई]
१. जिसमें भार हो । जिसमें अधिक बोझ हो । गुरु । बोझिल । उ॰—(क) लपटहिं कोप पटहिं तरवारी । औ गोला ओला जस भारी ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) भारी कहो तो नहिं डरूँ हलका कहूँ तो झीठ । मैं क्या जानूँ राम को नैना कछू न दीठ ।—कबीर (शब्द॰) । मुहा॰—पेट भारी होना =पेट में अरुच होना । खाए हुए पदार्थों का ठीक तरह से न पचना । पेट भारी होना =गर्भिणी होना । पेट से होना । सिर भारी होना = सिर में पीड़ा होना । गला या आवाज भारी होना वा भारी पड़ना =गला पड़ना । गला बैठना । मुँह से ठीक आवाज न निकलना । भारी रहना =(१) नाव का रोकना (मल्लाह) । (२) धीरे चलना (कहार) ।
२. असह्य । कठिन । कराल । भीषण । उ॰— (क) भरि भादों दुपहर अति भारी । कैसे रैन अँधियारी । — जायसी (शब्द॰) । (ख) पुनि नर राव कहा करि भारी । वोल्यो सभा बीच व्रतधारी । — गोपाल (शब्द॰) । (ग) गगन निहारि किलकारी भारी. सुनि हनुमान पहिचानि भए सानँद सचेत हैं ।— तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰— लगना ।
३. विशाल । बड़ा । वृहत् । महा । उ॰— (क) दीरघ आयु भूमिपति भारी । इनमें नाहिं पदमिनी नारी । — जायसी (शब्द॰) । (ख) जपहिं नाम जन आरति भारी । मिटहिं कुसँकठ होहिं सुखारी । — तुलसी (शब्द॰) । (ग) जैसे मिटइ मोर भ्रम भारी । कहहु सो कथा नाथ बिस्तारी ।— तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰— बडा़ भारी = बहुत बहुत । भारी भरकम या भड़कम = बहुत बड़ा और भारी । जिसमें अधिक माल मसाला लगा हो और जो फलतः अधिक मूल्य का हो । बहमूल्य । जैसे; भारी जोड़ा, भारी गठरी ।
४. अधिक । अत्यंत । बहुत । उ॰— (क) तू कामिनी क्यौं धीर धरत है यह अचरज मोहिं भारी । — भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ५१२ । (ख) छोंकर के वृक्ष पर बटुवा झुलाइ दियो, कियो जाय दरशन, सुख भयो भारिये । — भक्तमाल, पृ॰ ५१९ । (ग) यह सुनि गुरु बानी धनु गुन तानी जानी द्विज दुख दानि । ताड़ का सँहारी दारुण भारी नारी अतिबल जानि । — केशव (शब्द॰) ।
५. असह्य । दूभर । जैसे,— मेरा ही दम उन्हें भारी है । क्रि॰ प्र॰— पड़ना ।—लगना ।
६. सूजा हुआ । फूला हुआ । जैसे, सुँह भीर होना ।
७. प्रबल । जैसे,— वह अकेला दस पर भारी है ।
८. गंभीर । शांत । मुहा॰— भारी रहना = चुप रहना ।(दलाल) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
भारी, [न्] पुं, (भारोऽस्त्यस्यास्मिन् वेति । भार + इनिः ।) भारवाहकः । इत्यमरटीकायां रमा- नाथः ॥ (यथा, मनौ । २ । १३८ । “चक्रिणो दशमीस्थस्य रोगिणो भारिणः स्त्रियाः । स्रातकस्य च राज्ञश्च पन्था देयो वरस्य च ॥”) भारयुक्ते, त्रि ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-503-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "भारी" आता है (51)
गुरुक थोडा़ । भारीगीली एक प्रकार का ऊँचा पेड़ । बरमी । विशेष—इसके हीर की लकड़ी चिकनी, भारी, म…दराज बड़ा । भारी । लंबा । दीर्घवजनी जिसका बहुत बोझ हो । भारीशदीद बहुत ज्यादह । जोर का । भारी । सख्त । जैसे,—उसका चाँट शदाद हैजब्बर पु † वि॰ शक्तिशाली । भारीबुलंद भारी । उत्तुंग । जैसे, बुलंद आवाज, बुलंद हौसलाबोझिल वजनी । भारी । वजनदार । गुरुभरौना † वि॰ बोझल । वजनी । भारीमुहिम कोई कठिन या बड़ा काम । भारी, मारके का या जान जोखों का काममोहकम बड़ा । भारीमहा अत्यंत । बहुत । अधिकशाक पत्ती, फूल, फल आदि जो पकाकर खाए जायँ । भाजी । तरकारी । साग । विशेष—शाक…उदूढ विवाहितगुरु लंबे चौडे़ आकारवाला । बडा़तमाल बीस पचीस फुट ऊँचा एक बहुत सुंदर सदाबहार वृक्ष जो पहाड़ों पर और जमुना क…पीवर मोटा । स्थुल । तगड़ामहत् महान् । बृहत् । बड़ापृथुल मोटा ताजाप्रबल बलवान् । प्रचंडभगीरथ अयोध्या के एक प्रसिद्ध सूर्यवंशी राजा जो राजा दिलीप के पुत्र थे । विशे…भारिक बोझ ढोनेवाला मजदूरशंखिनी एक प्रकार की वनौषधि । विशेष—इसकी लता और फल शिवलिंगी के समान होते हैं ।…काला कागज या कोयले के रंग का कृष्ण । स्याह । यौ॰—काला कलूटा ।—काला भुजंगा क…नदीनिष्पाव एक प्रकार का धान जिसका चावल कड़वा होता है । बोरो । विशेष—वैद्यक में यह…गरु † वि॰शाह बहुत बड़ा राजा या महाराज । बादशाह । (अन्य अर्थ के लिये दे॰ 'बादशाह')सकील पुराणानुसार एक प्राचीन ऋषि का नामदुर्भर जिसे उठाना कठिन हो । जो लादा न जा सकेठस जिसके कण परस्पर इतने मिले हों कि उसमें उँगली आदि न धँस सके । जिसके बीज…कदम एक सदाबहार पेड़ । विशेष—इसके पत्ते महुए के से पर उससे छोटे और चमकीले ह…थूल पु वि॰सेब नाशपाती की जाति का मझोले आकार का एक पेड़ जिसका फल मेवों में गिना जाता …सेम एक प्रकरा की फली जिसकी तरकारी खाई जाती है । विशेष—इसकी लता लिपटती हुई …अछाम पु वि॰खुंट छोर । कोनागरुअ † वि॰गरुआ पु † वि॰चीनी या दानेदार सफेद रंग का एक प्रसिद्ध मीठा पदार्थ जो चूर्ण रुप में होता ह…दंगई दंगा करनेवाला । उपद्रवी लड़ाका । झगड़ालूमैदा बहुत महीन आटासेमल पत्ते झाड़नेवाला एक बहुत बड़ा पेड़ जिसमें बड़े आकार और मोटे दलों के ला…अखेलत पु वि॰गरुवा पु वि॰ग्वार एक वार्षिक पौधा जिसकी फलियों की तरकारी और बीजों की दाल होती है । कौरी …जलकौआ एक प्रकार का जलपक्षी । विशेष—इसकी गर्दन सफेद, चोंच भूरी और शेष सारा शर…जितार † वि॰प्याज एक प्रसिद्ध कंद जो बिलकुल गोल गाँठ के आकार का होता है और जिसके पत्ते प…गरेरुआ † वि॰नंदिमुखी तंद्राबिदारीकंद एक प्रकार का कंद जिसकी बेल के पत्ते अरुई के पत्ते के समान होते हैं । ब…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें