🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:30:48 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

आग
āga
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
आग १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अग्नि, प्रा॰ अग्नि]
१. तेज और प्रकाश का पुंज जो उष्णता की पराकाष्ठा पर पहुँची हुई वस्तुओं में देखा जाता है । अग्नि । बैसंदर ।
२. जलन । ताप । गरमी । जैसे,— वह डाह की आग से झुलसा जाता है ।
३. कामाग्नि । काम का वेग । जैसे,—तुम्हें ऐसी ही आग उनसे जाकर मिलो न ।
४. वात्सल्य प्रेम । जैसे,—जो अपने बच्चे की आग होती है वह दूसरे के बच्चे की नहीं ।
५. डह । ईर्षा । जैसे,—जिस दिन से हमें इनाम मिला है, उसी दिन से उसे बड़ी आग है ।
आग २ वि॰ जलता हुआ । बहुत गरम । जैसे,—चिलम तो आग हो रही है ।
१. जो गुण में उष्ण हो । जो गरमी फूँके । जैसे,— अरहर की दाल तो आजकल के लिये आग है । मुहा॰—आग उगलना=कड़ुए वचन सुनान । जली कटी सुनाना । आग उठाना = झगड़ा उठाना । कलह या उपद्रव उत्पन्न करना । आग कँजियाना या झँवाना=आग का ठंढा होना । दहकते हुए कोयले का ठंढ़ होकर काला पड़ जाना । आग करना = (१) आग जलाना । (२) बहुत गर्म करना । आग की तरह जलता हुआ बनाना । आग का पतंगा = चिनगारी । जलता हुआ कोयला । आग का पुतला = क्रोधी । चिड़चिडा़ । आग का बाग = (१) सुनार का अंगीठा ।
२. आतिशबाजी । आग कुरेदना = (१) गुस्सा भड़काना । क्रुद्ध करना ।
२. दबे या पुराने गुस्से को उभाड़ना । आग के मोल=बहुत मँहगा । जैसे,—यहाँ तो चीजें आग के मोल बिकती हैं । आग खाना, अंगार हगाना = जैसा करना, वैसा पाना । जैसे,— हमें क्या, जो आग खाएगा, वह अँगार हगेगा । आग गाड़ना = कंडे को राख में सुरक्षित रखना । आग जोड़ना = आग सुलगाना । आग जलाना । आग झाड़ना = पत्थर या चकमक से आग बनाना । आग दिखाना=(१)आग लगाना । जलाने के लिये आग छुलाना । (२) तोप में बत्ती देना । आग देना= (१) चिता में आग लगाना । दाहकर्म करना । (२) आतिश- बाजी में आग लगाना । आग लगाना । फूँकना । उ॰—लागी कंठ आगि देह होरी । छार भई जरि अंग न मोरी ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ ३०० । (३) बरबाद करना । नष्ट करना । जैसे,—उसके पास हे क्या, उसने तो अपने घर में आग दे दी । (४) तोप में बत्ती देना = रंजक पर पलीता छुलना । आग धोना = अंगारों के ऊपर से राख दूर करना । जैसे,—आग धोकर चिलम पर रखना । आग पर आग डालना = किसी भड़के हुए व्यक्ति को और भड़काना । आग पर पानी डालना = झगड़ा शांत करना । आग पर लोटना = बेचैन होना । विकल होना । तडपना । उ॰—वह बिरह के मारे आग पर लोट रहा है ।
२. डाल से जलना । ईर्षा करना । जैसे,—यह हमें देखकर आग पर लोट जाता है । आग पानी का बैर = स्वाभाविक शत्रुता । जन्म का बैर । आग फँकना = (१) व्यर्थ की बकवाद कनरा । बात बघारना । झूठी शेखी हाँकना । जैसे,— उसकी क्या बात है, वे तो यों ही आग फाँका करते हैं । (२) असंभव कार्य को संभव करने की चेष्टा । आग फुँकना=क्रोध उत्पन्न होना । रिस लगना । जैसे,—यह बात सुनते ही मेरे तन में आग फूँक गई । आग फूँक देना = जलन उत्पन्न करना । गरमी पैदा करना । जैसे,—इसदवा ने तो और आग फूँक दी है । आग फूश का बैर = स्वाभाविक शत्रुता । जन्म का बैर । आग बनाना = आग सुलगाना । आगबबूला (बगूला) होना या बनाना = क्रोध के आवेश में होना । अत्यंत कुपित होना । जैसे,—इस बात के सुनते ही वह आगबबूला हो गया । आग बरसना = (१) बहुत गरमी पड़ना । (२) लू चलना ।
२. गोलियों की बौछार होना । अग बरसना = शत्रु पर खूब गोलियाँ चलाना । जैसे,—सिपाहियों ने किले पर खूब आग बरसाई । आग बुझा लेना = कसर निकलना । बदला लेना । जैसे,—अच्छा मौका है, तुम भी अपनी आग बुझा लो । आग बोना=(१) आग लगाना । उ॰—योगी आहि वियोगी कोई । तुम्हरे मँडप आगि जिन बोई ।—जायसी, (शब्द॰) ।
२. चुगलखोरी करके झगड़ा उत्पात खड़ा करना । जैसे,— यह सब आग तुम्हारी ही बोई तो है । आग भड़कना=(१) आग का धधकना ।
२. लड़ाई उठना । उत्पात खड़ा होना । जैसे,—दोनों दलों के बीच आजकल खूब आग भड़की है ।
३. उद्वेग होना । जोश होना । क्रोध और शोक आदि भावों का तीव्र और उद्दीप्त होना । जैसे,—(क) शत्रु को सामने देखकर उसकी आग और भड़क उठी । (ख) अपने मृत पुत
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
आग = आगस् in अन्-आग, q.v.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (129,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
आग a. Accidental, sudden; ˚त्वं accident, chance.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0226-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
आगः, [स्] क्ली, पापं । अपराधः । इत्यमरः ॥ (यथा शिशुपालबधे ३ य सर्गे १०८ श्लोकः । “सहिष्ये शतमागांसि सूनोस्ते इति यत्त्वया” ।)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1-165-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "आग" आता है (60)
अनल अग्नि । आगतपु अग्नि । आगधूप देवपूजन में या सुगंध के लिये कपूर, आग, गुग्गुल, आदि गंधद्रव्यों को जला…भुव अग्नि । आगईषिर अग्नि । आगपावक अग्नि । आग । तेज । ताप । विशेष— महाभारत वन पर्व में लिखा है कि २७ पावक…शुचि अग्नि । आगअग्नि आग । तेज का गोचर रूप । उष्णता । पृथ्वी, जल, वायु, आकाश आदि पंचभूतों या…कटंकट आग । अग्निअर्शसान आगप्लुक्षि अग्नि । आगवाशि अग्नि । आगहुतवह अग्नि । आगहुताश (आहुति खानेवाला) अग्नि । आगमंदसान अग्नि । आगआश्रयाश अग्नि । आगधूमध्वज अग्नि । आगमलिनमुख अग्नि । आगस्फुत्कर वह जिससे 'स्फुत्' अर्थात् चट् चट् की आवाज हो । अग्नि । आगहिमाराति अग्नि । आगसितेतरगति अग्नि । आगज्वालाजिह्व अग्नि । आगजनधा अग्नि । आगकर्शन अग्ति । आगहुताशन अग्नि । आगहसनीमणि अग्नि । आगकृष्णगति अग्नि । आगलालील अग्नि । आगदेवदूत अग्नि । आगवेशांत अग्नि । आगहिमापह वह जिससे शीत दुर हो, अग्नि । आगहिमारि अनल । अग्नि । आग । यौ॰—हिमारिरिपु, हिमारिशत्रु=जो हिम के अरि अर्थात् अ…दव वन । जंगलहव किसी देवता के निमित्त अग्नि में दी हुई आहुति । बलिदहन जलने की क्रिया या भाव । भस्म होने या करने की क्रिया । दाह । जैसे, लंका…दाव वन । जंगलपचि पकाने की क्रिया या भाव । पाचनवनि याचनाशोण लाल रंगहवन किसी देवता के निमित्त मंत्र पढ़कर घी, जौ, तिल आदि अग्नि में डालने का क…दाहक जलानेवालापाकल कुष्ठ की दवा । वह दवा जिससे कुष्ठ अच्छा होता होपेरु सागर । समुद्रज्वलन जलने का कार्य या भाव । जलन । दाहबाहुल बहुत । अनेक । अधिक । प्रचुरवेशंत छोटा तालाबसुषिर बाँसस्थवि थैला । थैलीस्वनि शब्द । आवाजजागृवि राजातमोहर चंद्रमाअर्दनि प्रार्थनातमोनुद ईश्वरभास्कर सुवर्ण । सोनाधिष्ट्य स्थान । जगहतनूनपात् तनूनपाद् संज्ञा पुं॰मरुद्वाह धूँआगृहप घर का मालिकलाय पु संज्ञा स्त्री॰अमिताशन जो सब कुछ खाय । सर्वभक्षी
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें