🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पानी १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पानीय]
१. एक प्रसिद्ध द्रव जो पारदर्शक, निर्गंध और स्वादरहित होता है । स्थावर और जंगभ सब प्रकार की जीवसृष्टि के लिये इसकी अनिवार्य आवश्यकता है । वायु की तरह इसके अभाव में भी कोई जीवधारी जीवित नही रह सकता । इसी से इसका एक पर्याय 'जीवन' है । यौ॰—पनचक्की । पनबिजली । पानीपाँडे़ । पानीफल । विशेष—पानी यौगिक पदार्थ है । अम्लज और उद्जन नामक दो गैसों के योग से इसकी उत्पत्ति हुई है । विस्तार के विचार से इसमें दो भाग उद्जन और एक भाग अम्लजन; और गुरुत्व के विचार से १६ भाग अम्लजन और १ भाग उद्जन होता है, क्योंकि अम्लजन का परमाणु उद्जन के परमाणु से १६ गुना अधिक भारी होता है । गरमी की अधिकता से भाप बनकर उ़ड जाने और कमी से पत्थर की तरह ठोस हो जाने का द्रव पदार्थों का धर्म जितना पानी में प्रत्यक्ष होता है उतना औरों में नहीं होता । तापमान की ३२ अंश (फारेन- हाइट) की गरमी रह जाने पर यह जमकर बर्फ और २१२ अंश की गरमी पाने पर भाप हो जाता है । इनके मध्यवर्ती अंशों की गर्मी में ही वह अपने अप्रकृत रूप—द्रव रूप—में रहता है । पानी में कोई रंग नहीं होता पर अधिक गहरा पानी प्रायः नीला दिखाई पड़ता है जिसका कारण गहराई है । स्वाद और गंध भी उसमें उन द्रव्यों के कारण, जो उसमें घुले होते हैं, उत्पन्न होता है । ३९ अंश की गरमी में पानी का गुरुत्व अनुय द्रव्यों के सापेक्ष गुरुत्व के निश्चय के लिये प्रमाण रूप माना जाता है; सब तरल और ठोस द्रव्यों का गुरुत्व इसी से तुलना करके स्थिर किया जाता है । अवस्थाभेद से पानी के अनेक भेद हैं । यथा—भाप, मेघ, बूँद, ओला, कुहिरा, पाला, औस, बर्फ आदि । बूँद, कुहिरा, पाला, ओस आदि उसके तरल रूपांतर हैं, भाप और बादल वायव या अर्धवायव और ओला तथा बर्फ घनीभूत रूपांतर हैं । संसार को पानी मुख्यतः वृष्टि से प्राप्त होता है । झरनों और कुओं से भी थोड़ा बहुत मिलता है । पानी विशुद्ध अवस्था में बहुत ही कम पाया जाता है । प्रावः कुछ न कुछ खनिज, जांतव और वायव द्रव्य उसमें अवश्य मिले रहते हैं । वृष्टि का जल यदि पृथ्वी से ऊँचाई पर और कुछ दिनों तक वृष्ट ि हो चुकने अर्थात वायुमंडल स्वच्छ हो जाने पर किसी बरतन में एकत्र किया जाय तो शुद्ध होता है अन्यथा उसमें भी उपर्युक्त द्रव्य मिल जाते हैं । प्राकृतिक बर्फ का पानी भी प्रायः शुद्ध होता है । भभके में से खींचा हुआ पानी भी सब प्रकार के मिश्रणों से शुद्ध होता है, दवाइयों में यही पानी मिलाया जाता है । जो नदियाँ उजाड़ स्थानों, कठोर चट्टानों और कँकरीली भूमि से होकर जाती हैं उनका जल भी प्रायः शुद्ध होता है, पर जिनका रास्ता गरम भूमि और चट्टानों तथा धनी आबादी के बीच से है उनके पानी में कुछ न कुछ अन्य द्रव्य मिले रहते हैं । समुद्र के जल में क्षार और नमक के अंश अन्य प्रकार के जलों की अपेक्षा बहुत अधिक होते हैं जिससे वह इतना खारा होता है कि पिया नहीं जा सकता । भभके के द्वारा उड़ा लेने से सब प्रकार का पानी शुद्ध हो जाता है । समुद्र का पानी भी इस क्रिया से पेय बनाया जा सकता है । बैद्यक के अनुसार पानी शीतल, हलका, रस का कारण रूप, श्रमनाशक, ग्लानिहारक, बलकारक, तृप्तिदायक, हृदय को प्रिय, अमृत के समान जीवनदायक, मूर्छा, पिपासा, तंद्रा, वमन, निद्रा और अजीर्ण का नाश करनेवाला है । खारा जल पित्तकारक और वायु तथा कफ का नाशक है, मीठा जल कफकारक और वायु तथा पित्त को घटानेवाला है । भादों या क्वार में विधिपूर्वक एकत्र किया हुआ वृष्टिजल अमृत के समान गुणकारी, त्रिदोषशांतिकर, रसायन, बल- दायक, जीवनरूप, पाचन और वुद्धिवर्धक है । वेग से बहनेवाली और हिमालय से निकली हुई नदियों का जल उत्तम होता है, तथा मंद गति से बहनेवाली और सह्याद्रि से निकली हुई नदियों का पानी कोढ़, कफ, वात आदि विकारों को उत्पन्न करता है । झरने का और प्राकृतिक बर्फ के पिघलने
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।