🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:02:57 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

राजा
rājā
🟠 शब्दसागर🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
मूर्धाभिषिक्त (3.3.68)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
राजा की कृपा से प्राप्त सहायता । सरकारी रिआयत ।
५. पृष्ठ भाग का रक्षक [को॰] ।
राजा कर पूत । —जायसी (शब्द॰) ।
२. साधुयों का एक भेद । उ॰—सेवरा खेवरा बान पर, सीध साधक अवध्त । आसन मारे बैठ सब जारि आतमा भूत ।—जायसी (शब्द॰) ।
राजा । (३) मुगलवंश का अंतिम प्रतापी नरेश । यह शाहजहाँ का तृतीय पुत्र था । इसका शासनकाल ईस्वी १३५९ से १७०७ तक था । ग्रंथों में औरंग, औरँग और नौरंग आदि इसके नाम प्राप्त होते हैं । औरगनशीन = सिंहासनारूढ़ ।
राजा संज्ञा पुं॰ [सं॰ राजन्] [स्त्री॰ राक्षी, हिं॰ रानी]
१. किसी देश, जाति या जत्ये का प्रधान शासक जो उस देश, जाति या जत्थे को नियम से चलाता, उनमें शांति रखता तथा उसकी और उसके स्वत्वों की, दूसरों के आक्रमण से, रक्षा करता है । बादशाह । आधिराज । प्रभु । विशेष— महाभारत से पता चलता है कि पहले मनुष्यों में न तो कोई शासक था और न दंडकर्ता । सब लोग धर्मपूर्वक मिल जुलकर रहते थे और आपस में एक दूसरे की रक्षा करते थे । इस प्रकार उन्हों न तो किसी शसन की आवश्यकता होती थी और न शासक की । पर यह सुव्यवस्था बहुत दिनों तक न रह सकी । लोगों के चित्त में विकार उत्पन्न हो गया, जिससे वे कर्तव्यपालन में शिथिल हो गए । उनमें सहानुभूति न रही और लोभ, मोह आदि कुवासनाओं ने उन्हें घेर लिया । सब लोग विषय वासना में ग्रस्त हो गए और वैदिक कर्मकांड का लोप हो गया । इससे स्वर्ग में देवता घबराए और दौड़े हुए ब्रह्मा जी पास पहुँचे । ब्रह्मा जी ने उन्हें आश्वासन दिया और मनुष्यों की शासव्यवस्था के लिये एक लाख अध्यायों का एक बृहद् ग्रंथ बनाया । देवता लोग उस ग्रंथ को लेकर विष्णु के पास पहुँचे और उनसे प्रार्थना की कि आप किसी ऐसे पुरुष को आज्ञा दीजिए, जो मनुष्यों को इस शास्त्रानुसार चलावे । विष्णु भगवान् ने उस सास्त्र के अनुसार शासन करने के लिये राजा की सृष्टि की । किसी किसी पुराण के अनुसार वैवस्वत मनु और किसी के अनुसार कर्दम- जी के पुत्र अंग मनुष्यों के पहले राजा हुए । पूर्व काल में मनुष्यों की इतनी अधिकता न थी और न उनकी इतनी घनी बस्तियाँ थीं । एक कुल में उतपन्न लोगों की संख्या बढ़ते बढ़ते बहुत से जत्थे बन गए थे, जो अपने कुल के सबसे श्रेष्ठ या वृद्ध के शासन में रहते थे । वह शासक प्रजापति कहलाता था और शेष लोग प्रजा अर्थात् पुत्र । वेदों में भरत, जमदग्नि, कुशिक आदि जातियों के नाम आए हैं, जिनके पृथक् पृथक् प्रजापति थे । इनमें से अनेक जातियाँ पंजाब आदि प्रांतों में बस गई और कृषि कर्म करने लगीं । पहले तो उनमें पृथक् पृथक् प्रजापति थे; पर धीर धीरे जनसंख्या बढ़ती गई और अनेक देश उनसे भर गए । ऐसे आर्यो को शालीन कहा है । फिर उनमें प्रजापतियों से काम न चला और भिन्न भिन्न देशों में शांति स्थापित करने और दूसरे दोशों के आक्रमण से अपनी रक्षा करने के लिये प्रजापति से अधिक शक्तिमान ् एक शासक की नियुक्ति की आवश्यकता पड़ी । पहले पहल यह प्रथा भरत जाति में चली थी; इसीलिये राजसूय यज्ञ में 'भोः भारताः अर्य वः सर्वेपां राजा' । कहकर राजा को राजसिंहासन पर बैठाया जाता था । पहले यह राजा प्रजाओं के द्वारा प्रतिष्ठित होता था; और प्रजा का अहित करने पर लोग उसे पदच्युत भी कर देते थे । वेणु आदि राजाओं का पदच्युत होना इसका उदाहरण है । जब उन शालीनों में वर्णव्यवस्था स्थापित हो गई, तब राजा का पद पैतृक हो गया और उसकी शक्ति सर्वोपरि मानी गई । मनु ने राजा को अग्नि, वायु, सूर्य, चंद्र, यम, कुबेर, वरुण और महेंद्र या इद्र की मात्रा या अश से उत्पन्न लिखा है और उसे चार वर्णों का शासक कहा है । ज्यों ज्यों प्रजाओं की शक्ति धीमी पड़ने लगी, त्यों त्यों राजा का आधिकार सर्वोपरि होता गया और अंत में वह देश या राज्य का एकाधिपति स्वामी हो गया । दूसरे वर्ग के आर्यों में, जो इधर उधर जत्थे या गण बाँधकर चलते फिरते रहते थे और जिन्ह
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "राजा" आता है (60)
नृप नरपति । राजाराव राजाशलंग लोकपाल । राजा । प्रभुगुपिल राजानृपति राजाजागृवि राजास्थपति राजा । अधिपति । नरेशराष्ट्रिय राष्ट्र का स्वामी, राजाभूप राजाभूधन राजाधराधर वह जो पृथ्वी को धारण करे । राजानरदेव राजा । नृपतिनरपति राजा । नृपति । नृपाल । भूपनृदेव राजाभूपति राजा । भूपभूपाल राजाभूमिप भूप । राजामूलेर राजा । नरेशदेवराज देवताओं के राजा इंद्रनराधिप राजा । नरपति । नृपालप्रजाप राजाभूभृत् राजाअवनीपति राजाक्षितिप भूपति । राजाधर्मराज धर्म का पालन करनेवाला, राजानरेंद्र राजा । नृप । नरेशमहीभृत् राजासुविदत् राजाधरणीश्वर राजानायकाधिप राजा । नरेशभूमींद्र राजाइन 'इस' का बहुवचनईश स्वामी । मानिकअवस दे॰ 'अवश्य'गोप गौ की रक्षा करनेवालाअधिप मालिकअधीश स्वामी । मालिक । सरदारइभ्य जिसके पास हाथी होपालक पालनकर्तापुरि पुरीभरंड मालिक । स्वामी । प्रभुराजक दीप्तिकारक । चमकनेवालाउर्वी पृथिवी । यौ॰—उर्वीजा । उर्वीतल । उर्वीधव, उर्वीपति, उर्वीभृत, उर्वीश ।…नंदंत बेटाव्याल साँपराजन्य क्षत्रियअधीश्वर मालिक । स्वामी । पती । अध्यक्षप्रकृति स्वभाव । मूल या प्रधान गुण जो सदा बना रहे । तासीर । जैसे,— आलू की प्रक…भूधर पहाड़गोपति शिवगोपीथ वह सरोवर जिसमें गौएँ जल पीती होंजयपाल जमालगोटाभयापह दे॰ 'भयनाशन'लोकेश विश्व का स्वामी । ईश्वरदंडधार डंडा रखनेवालालोकपाल दिक्पाल । विशेष—पुराणानुसार आठ दिशाओं के अलग अलग लोकपाल हैं । यथा—इंद्…अर्थपति कुबेरप्रजापति सृष्टि को उत्पन्न करनेवाला । वह जिसने सृष्टि उत्पन्न की है । सृष्टिकर्…सुरेंद्र सुरराज । इंद्रपृथिवीपति ऋषभ नामक औधष
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें