🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:36:49 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मेल
mela
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मेल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. दो या अधिक वस्तुओं या व्यक्तियों के हकट्ठा होने का व्यापार अयवा भाव । मिलने की क्रिया या भाव । संयोग । समागम । मिलाप । मिलान । उ॰— दारिया सुमिरन नाम का, देखत भूली खेल । धनसून हैं वे साधवा, जिन लीवा मन मेल ।—दरिया॰ बानी॰, पृ॰ ८ । क्रि॰ प्र॰—करना ।—कराना ।—रखना ।—होना । जैसे,— (क) इधर से यह चल, उधर से वह चला, बीच में दोनों का मेल हो गया । (ख) इसी स्टेशन पर दोनों गाड़ियों का मेल होता है । यौ॰—मेलमिलाप ।
२. एक साथ प्रीतीपूर्वक रहने का भाव । अनबन का न रहना । एकता । सुलह । जैसे, दोनों भाइयों में बड़ा मेल है । यौ॰—मेलजोल । मुहा॰—मेल करना = विरोध दूर करना और परस्पर हित संबंध स्थापित करना । सुलह करना । संधि करना । मेल होना = झगड़ा मिटना । सुलह होना ।
३. पारस्परिक घनिष्ठ व्यवहार । मैत्री । मित्रता । दोस्ती । प्रीति- संबंध । जैसे,—उसने अब मेरे शत्रुओं से मेल किया है । मुहा॰—मेल बढ़ाना = घनिष्ठ व्यवहार करना । अधिक परिचय और साथ करना । मैत्री करना । जैसे,—बहुत मेल मत बढ़ाओ, नहीं तो धोखा खाओगे ।
४. अनुकूलता । अनुरूपता । उपयुक्तता । संगति । सामंजस्य । मुआफिकत । मुहा॰—मेल खाना = (१) साथ का ठीक होना । संगति का उपयुक्त होना । साथ निभना । जैसे,—हमारा उनका मेल नहीं खा सकता । (२) वस्तुओं की एक साथ स्थिति का अच्छा या ठीक होना । दो चीजों का जोड़ ठीक बैठना । जैसे,—इसका रंग कपड़े के रंग के साथ मेल नही खाता है । मेल बैठना = दे॰ 'मेल खाना' । मेल मिलाना = दे॰ 'मेल बैठना' ।
५. जोड़ । टक्कर । बराबरी । समता । जैसे,—इसके मेल की चीज का मिलना तो कठिन है ।
६. ढंग । प्रकार । चाल । तरह । जैसे,—इसकी दुकान पर कई तरह की चीजें हैं ।
७. दो वस्तुओं का एक में होना । मिश्रण । मिलावट । जैसे,—हरा रंग नीले और पीले रंगों के मेल से बनता है ।
मेल २ संज्ञा स्त्री॰ [अं॰]
१. वे सब चिट्ठियाँ और पार्सल आदि जो ड़ाक से भेजी जायँ । डाक का थैला । डाकगाड़ी । यौ॰—मेलट्रेन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मेल m. (√ मिल्) meeting, union, intercourse, Kāv.; Kathās.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (833,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मेलः [मिल्-घञ्] 1 Meeting, union, intercourse. --2 A fair. --3 A company, an assembly. (Also मेलक).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0879-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मेल" आता है (60)
योग दो अथवा अधिक पदार्थों का एक में मिलना । संयोग । मिलान । मेलयूति मिलाने की क्रिया । मिश्रण । मेलसंगम दो वस्तुओं के मिलने की क्रिया । मिलाप । संमेलन । संयोग । समागम । मेलसंधि दो चीजों का एक में मिलाना । मेल । संयोगसंगति मिलने की क्रिया । मेल । मिलापसंयुग मेल । मिलाप । संयोग । समागमसंहति मिलाव । मेलसमित् मेल । साथ । मिलाप (को॰)साह्य संयोजन । मेल । साथप्रसंग मेल । संबंध । लगाव । संगतिसंश्रय संयोग । मेल । संबंध । समागम । लगाव । संपर्कसंहिता मेल । मिलावट । संयोगउपसत्ति संबंध । मेलसंश्लेष मेल । मिलाप । संयोगएकता ऐक्य । मेलमिश्रण दो या अधिक पदार्थों की एक में मिलाने की क्रिया । मेल । मिलावटसंगमन संयोग । मेल । संगमअप्ययन मेल । योग । संयोगसमासंग मिलन । मिलाप । मेलसयोग दो वस्तुओं का एक में या एक साथ होना । मेल । मिलान । मिलावट । मिश्रणसंघटन मेल । संयोगआश्लेषण मिलावट । मेल । यौ॰—आश्लेषण विश्लेषण=कई दवाओं को एक साथ मिलना और मिली ह…यूत मिश्रण । मिलावट । मेलगठौत मेल । मिलाप । मित्रता । घनिष्ठतातरकीब संयोग । मिलान । मेलमेराव मेल । मिलाप । सप्तागमआमेजिश मिलावट । मिश्रण । मेलएगानगी एका । मेलऐक्य एक का भाव । एकत्वयोजन परमात्मासंभव उत्पत्ति । जन्म । पैदाइश । जैसे,— कुमारसंभवअन्वय परस्पर । तारतम्यसंपात एक साथ गिरना या पड़नासंबंध एक साथ बँधना, जुड़ना या मिलनासंहनन संहत करना । एक में मिलाना । जोड़नाअविरोध साधर्म्य । समानताआसत्ति सामीप्य । निकटतासंपर्क मिश्रण । मिलावटसंसर्ग संबंध । लगाव । संपर्कउपस्पर्श छूनासंप्रयोग जोड़ने की क्रिया या भाव । समागम । एक साथ करनासामंजस्य औचित्यएका दुर्गासक्ति एक अस्त्र । दे॰ 'शक्ति'समासंजन मिलाना । संयुक्त करनायोजना किसी काम में लगाने की क्रिया या भाव । नियुक्त करने की क्रिया । नियुक्त…संवलन भिड़ना । जुटना (शत्रु से)सन्निपात एक साथ गिरना या पड़नासम्मेलन मनुष्यों का किसी निमित्त एकत्र हुआ समाजअभिन्नता भिन्नता का अभाव । अपृथकत्वसम्मिश्रण मिलाने की क्रिया । मिश्रणसंप्रवृत्ति आसक्तिबनत रचना । बना- वटजूटि पु संज्ञा स्त्री॰रब्त अभयास । मश्क । मुहावरा । रपट । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—होनासुलह पु वि॰ दे॰ 'सुलभ'माफकत अनुकूल होने का भाव । अनुकूलतामिलान मिलाने की क्रिया या भावलगिमा सौंदर्य । शोभा । सुंदरतासुलाह पु संज्ञा स्त्री॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें