🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:14:05 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मिलना
milanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मिलना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ मिलन]
१. एक पदार्थ का दूसरे में पड़ना । संमिलित होना । मिश्रित होना । जैसे, दाल में नमक मिलना ।
२. दो भिन्न भिन्न पदार्थों का एक होना । बीच में का अंतर मिटना । जैसे,—अब ये दोनों मकान मिलकर एक हो गए हैं ।
३. संमिलित होना । समूह या समुदाय के भीतर होना । जैसे;—(क) हमारी किताबें भी इन्हीं में मिल गई हैं । (ख) अब वह भी जात में मिल गए हैं । यौ॰—मिलाजुला = (१) संमिलित । (२) मिश्रित । मुह॰—मिलीमार = ऊपर से मिला रहना और भीतर से हानि पहुँचाने की कोशिश करना । उ॰—मानी मार की मिली मार कर कुतूहल दिखला रही है ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ १२५ ।
४. सटना । जुड़ना । चिपकना ।
५. आकृति, गुण आदि में समान होना, बिलकुल या बहुत कुछ बराबर होना । जैसे,—(क) इन दोनों पुस्तकों का विषय बहुत कुछ मिलता है । (ख) इन दोनों का स्वभाव बहुत कुछ मिलता है । यौ॰—मिलता जुलता = एक सा । समान । तुल्य ।
६. भेंट होना । मुलाकात होना । देखादेखी होना । जैसे,—वह मुझसे रोज मिलते हैं । यौ॰—मिलनातुर = मिलने के लिये व्यग्र ।
७. विरोध या द्वेष दूर होना । मेल मिलाप होना ।
८. संभोग करना । मैथुन करना ।
९. किसी के पक्ष में हो जाना । जैसे,— अब तो आप भी उधर ही जा मिले ।
१०. लाभ होना । नफा होना । फायदा होना । जैसे,—इस सौदे में आपको भी कुछ मिलकर ही रहेगा ।
११. प्रत्यक्ष होना । सामने आना । पता तगना । जैसे, रास्ता मिलना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
१२. बजने से पहले बाजों का सुरा या आवाज ठीक होना । जैसे, तबला मिलना, सारंगी मिलना ।
१३. प्राप्त होना । उपलब्ध होना । जैसे,—यह पुस्तक बाजार में मिलती है ।
१४. मूल्य पर प्राप्त होना । जैसे,—गेहूँ एक रुपए का सवा सेर मिलता है ।
१५. मुलाकात करना । भेंटना ।
१३. आलिंगन करना । छाती से लगाना । गले लगाना । भेंटना । जैसे, राम और भरत का मिलना । मुहा॰—मिल जुलकर = एक होकर । संघटित होकर । मिलना जुलना = अन्य लोगों से भेंट मुलाकात करना । परस्पर संवंध रखना । मिल बाँटकर खाना = समान भाव से किसी वस्तु का उपयोग करना । बराबर हिस्सा लगाकर किसी वस्तु को लेना ।
मिलना पु १ क्रि॰ स॰ [ ? ] गौ आदि का दूध दुहना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "मिलना" आता है (60)
लाभ मिलना । प्राप्ति । लब्धिआलंभ छूना । मिलना । पकडनाश्लेष मिलना । जुड़ना । एक में सटने यो लगने का भावसाहित्य एकत्र होना । मिलना । मिलनप्राप्ति उपलब्धि । प्रापण । मिलनाप्रलंभ लाभ । प्राप्ति । मिलनाप्रापण प्राप्ति । मिलनाश्लिषा मिलना । जुड़ना । संयुक्त होनालंभ प्राप्ति । पाना । लाभ । मिलना । अधि- गमसंसर्जन संयोग होना । मिलनासमापत्ति एक ही समय में और एक ही स्थान पर उपस्थित होना । मिलनापरिप्राप्ति प्राप्ति । मिलनाछूट छूटने का भाव । छुटकारा । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पाना ।—मिलना ।—होनालकब उपाधि । खिताब । पदवी । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पीना ।—मिलनाराहत आराम । सख । चैन । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पाना ।—मिलनारिजक रोजी । जीविका । जीवनवृत्ति । क्रि॰ प्र॰—देना । पाना ।—मिलना । मुहा॰—रि…रोजी रोज का खाना । नित्य का भोजन । क्रि॰ प्र॰—देना ।—मिलना । यौ॰—रोजी रोजगा…लगना दो पदार्थों का तल आपस में मिलना । एक चीज की सतह पर दूसरी चीज की सतह का…सटना दो चीजों का इस प्रकार एक में मिलना जिसमें दोनों के एक पार्श्व एक दूसरे…वर किसी देवता या बड़े से माँगा हुआ मनोरथ । वह बात । जिसके लिये किसी देवी,…चार जो गिनती में दो और दो हो । तीन से एक अधिक जैसे, चार आदमी । यौ॰—चार ताल…भेद जिनके शरीर संकुचित रहते हैं, पर चलने की दशा में फैल जाते हैं, जैसे,— ज…वरण किसी को पसंद करके किसी कार्य के लिये नियुक्त करना । किसी को किसी काम क…अवसर समय । कालआभास प्रतिबिंब । छाया । झलक । जैसे,— हिंदू समाज में वैदिक धर्म का आभास मात्…राधन साधने की क्रीया । साधनावेतन वह धन जो किसी को कोई काम करने के बदले में दिया जाय । पारिश्रमिक । उजरतपरिचय किसी विषय या वस्तु के संबंध की प्राप्त की हुई अथवा मिली हुई जानकारी । …स्वाद किसी पदार्थ के खाने या पीने से रसनेंद्रिय को होनेवाला अनुभव । जायका । …वृत्ति वह कार्य जिसके द्वारा जीविकानिर्वाह होता हो । जीविका । रोजी । क्रि॰ प्…समावेश एक साथ या एक जगह रहनासमाहार बहुत सी चीजों को एक जगह इकट्ठा करना । संग्रहसहायता किसी के कार्यसंपादन में शारीरिक या और किसी प्रकार योग देना । ऐसा प्रयत…गला शरीर का वह अवयव जो सिर को धड़ से जोड़ता है । गरदन । कंठ । विशेष—इसके अ…समागम आगमन । आना । जैसे,—इस बार यहाँ बहुत से विद्वानों का समागम होगासूचना वह बात जो किसी को बताने, जताने या सावधान करने के लिये कही जाय । प्रकट …आशीर्वाद किसी के कल्याण की कामना प्रकट करना । मंगलकामनासूचक वाक्य । आशिष । दुआ …संचारण पास लाना या करनास्वीकृति स्वीकार का भाव । मंजूरी । संमति । रजांमदी । जैसे,— (क) वायसराय ने उस ब…चीरा एक प्रकार की लहरिएदार रंगीन कपडा जो पगडी बनाने के काम में आता है । क्र…वरदान किसी देवता या बड़े का प्रसन्न होकर कोई अभिलषित वस्तु या सिद्धि देनासंस्पर्शन छूना । अंग से अंग लगनापे तनखाह । वेतन । महीना । जैसे,—इस महीने की पे तुम्हें मिल गई । क्रि॰ प्र…अता अनुग्रह । दान । क्रि॰ प्र॰— करना, फरमाना=देना । — होना= दिया जाना । मि…आहट शब्द जो चलने में पैर तथा और दूसरे अंगों से होता है । आने का शब्द । पाँ…खबर समाचार । वृत्तांत । हाल । क्रि॰ प्र॰—आना ।—जाना ।—पहुँचना ।—पाना ।—भेद…जगह वह अवकाश जिसमें कोई चीज रह सके । स्थान । स्थल । जैसे,—(क) उन्होंने मका…थाह नदी, ताल, समुद्र इत्यादि के नीचे की जमीन । जलाशय का तलभाग । धरती का वह…पता किसी विशेष स्थान का ऐसा परिचय जिसके सहारे उस तक पहुँचा अथवा उसकी स्थित…फतह विजय । जीतभीख किसी दरिद्र का दीनता दिखाते हुए उदरपूर्ति के लिये कुछ माँगना । भिक्षा …सजा तुक । अंत्यानुप्रास । अनुप्राससाई वह धन जो गाने बजानेवाले या इसी प्रकार के और पेशेकारों को किसी अवसर के …जवाब किसी प्रश्न या बात को सुन अथवा पढ़कर उसके समाधान के लिये कही या लिखी ह…नजात मुक्ति । मोक्षमाफी क्षमा । मुहा॰—माफी चाहना वा माँगना=क्षमा माँगना । माफ किए जाने के लिये…रयना पु † ^१ क्रि॰ अ॰षंजन आलिंगनसूली प्राणादंड देने की एक प्राचीन प्रथा जिसमें दंडित मनुष्य एक नुकीले लोहे …सेहत सुख । चैन । राहत
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें